फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सूरसदन की तर्ज पर तैयार होगा मथुरा-वृंदावन आडिटोरियम

सूरसदन की तर्ज पर तैयार होगा मथुरा-वृंदावन आडिटोरियम

Thu, 07 Feb 2019 10:50 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Thu, 07 Feb 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
सूरसदन की तर्ज पर तैयार होगा मथुरा-वृंदावन आडिटोरियम
आडिटोरियम - फोटो : Demo
मथुरा। अब मथुरा-वृंदावन नगर निगम क्षेत्र में आगरा सूर सदन की तर्ज पर आडिटोरियम बनेगा। पिछले कई सालों से इसके निर्माण की उम्मीद लगाई जा रही थी। योगी सरकार ने अब इस प्रोजेक्ट के लिए 8.36 करोड़ रुपये के बजट की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन


मथुरा-वृंदावन भगवान श्रीकृष्ण की रास लीलाओं के लिए प्रख्यात है। यहां के कलाकार रास लीला आयोजन के लिए देश विदेश तक जाते हैं। अब इन कलाकारों को वृंदावन में योगी सरकार ने मंच प्रदान किया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ लोकनाटक, लोकनृत्य आदि के लिए पिछले कई सालों से आधुनिक आडिटोरियम का प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित था।
विज्ञापन


गुरुवार के बजट में योगी सरकार ने इसे स्वीकृति प्रदान कर दी है। वृंदावन में बनने वाले प्रस्तावित वातानुकूलित आडीटोरियम के लिए 8.36 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसमें 800 सीट होंगी। इसे आगरा के सूरसदन की भांति तैयार किया जाएगा, जिसमें बड़े मंच का भी प्रावधान किया गया है। राज्य सरकार ने इसके लिए संस्कृति विभाग को धनराशि आवंटित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed