{"_id":"5c1d022dbdec2256de78ee7d","slug":"121545404973-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव मांट ब्रांच की गंगनहर में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या कर शव मांट ब्रांच की गंगनहर में फेंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। शुक्रवार को थाना जमुनापार के गांव मल्है के पास मांट ब्रांच गंगनहर में अज्ञात युवक का शव उतराता मिला। युवक की हत्या करके शव को नहर में फेंका गया है। अभी उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि शव करीब दस दिन पुराना लग रहा है। पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।
गंगनहर से बरामद शव के बारे में बताया जा रहा है कि उसकी उम्र करीब 35 साल है। शव फूला हुआ है। दस दिन पुराना बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि हत्या करने के बाद शव को नहर में फेंक दिया गया है। जमुनापार पुलिस शरीर पर चोटों के निशान से इंकार कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कराने के लिए आसपास के जनपदों में मृतक की फोटो शिनाख्त के लिए भेजी गई है। वहीं मथुरा में लगातार मिलने वाले शव दहशत बन गए हैं। खास बात यह है कि पुलिस किसी की पहचान भी नहीं करा पा रही है।