फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   महिला के साथ कमरे में बंद कर दुष्कर्म

महिला के साथ कमरे में बंद कर दुष्कर्म

Thu, 20 Dec 2018 10:32 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Thu, 20 Dec 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
महिला के साथ कमरे में बंद कर दुष्कर्म
Muzaffarpur Girls Hostel
एटा। घर पर अकेली महिला को बंधक बनाकर पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की रिपोर्ट पीड़ित महिला ने थाना पिलुआ में दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना पिलुआ क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला दिन में घर पर अकेली मौजूद थी। उसी समय पड़ोसी उसके घर में घुस गया। घर में घुसने के बाद आरोपी ने महिला के साथ जबरन दुराचार किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला को धमकी देकर फरार हो गया। इसकी जानकारी महिला ने घर पहुंचे परिजनों को दी। इसे लेकर परिजन आक्रोशित हो गए और वे महिला को लेकर थाने पहुंच गए। जहां महिला ने मामले की रिपोर्ट आरोपी के खिलाफ थाना पिलुआ में दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


दुष्कर्म पीड़िता के पुलिस ने कोर्ट में कराए बयान
थाना मिरहची क्षेत्र निवासी एक महिला ने हैड कांस्टेबल रामभूल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। जिस पर एसएसपी के आदेश पर थाना मिरहची ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके बाद पुलिस ने महिला का कोर्ट में बयान दर्ज कराया है। न्यायाधीश के सामने हुए गोपनीय बयान के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि दर्ज रिपोर्ट जांच कराई जा रही है। महिला के बयानों के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी। बता दें कि एक महिला ने वीडियो वायरल करते हुए खुलासा किया था कि उसके घर पहुंचकर हैड कांस्टेबल ने फर्जी समन दिखाकर उससे दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed