फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मालगाड़ी पटरी से उतरी, पैसेंजर ट्रेन रद, यात्री रहे परेशान

मालगाड़ी पटरी से उतरी, पैसेंजर ट्रेन रद, यात्री रहे परेशान

Sat, 08 Dec 2018 11:33 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
मालगाड़ी पटरी से उतरी, पैसेंजर ट्रेन रद, यात्री रहे  परेशान
मैनपुरी। कमालगंज स्टेशन के पास एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। ट्रैक बाधित होने के कारण शिकोहाबाद से फर्रुखाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन शनिवार की सुबह मैनपुरी स्टेशन से रद कर दी गई। इस दौरान ट्रेन से फर्रुखाबाद जा रहे यात्री परेशान हो गए। कुछ यात्री बसों से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। वहीं, कुछ यात्री स्टेशन पर शाम वाली ट्रेन का इंतजार करते देखे गए।
विज्ञापन


शिकोहाबाद से फर्रुखाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन शनिवार की सुबह 10.30 बजे मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन पहुंचने के बाद ही यात्रियोें को बताया गया कि फर्रुखाबाद कानपुर रूट पर कमालगंज के पास मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण ट्रैक बाधित है। फर्रुखाबाद से कानपुर जाने वाली ट्रेनों को मैनपुरी, इटावा होते हुए गुजारा जा रहा है। मैनपुरी से फर्रुखाबाद तक सिंगल लाइन होने केे कारण पैसेंजर ट्रेन को रद किया गया है। इसके बाद ट्रेन के यात्री बस, टैक्सी व अन्य साधनों से गंतव्य के लिए रवाना हुए। वहीं, कुछ यात्री शाम वाली ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बैठे रहे।
विज्ञापन


मैनपुरी होकर तीन एक्सप्रेस गुजारी गईं
फर्रुखाबाद-कानपुर रूट बाधित होने के कारण तीन एक्सप्रेस ट्रेन मैनपुरी, इटावा होते हुए कानपुर के लिए गुजारी गईं। फर्रुखाबाद होकर कानपुर जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस सुबह 10.45 बजे मैनपुरी पहुंची और 12.15 बजे इटावा के लिए रवाना हुई। साप्ताहिक एक्सप्रेस सुबह 12.45 बजे स्टेशन पहुंची और 01.30 बजे इटावा के लिए रवाना हुई। गोरखपुर एक्सप्रेस शाम तीन बजे स्टेशन पहुंची और तीन बजकर 10 मिनट पर रवाना हुई। इटावा से सभी ट्रेनों को कानपुर के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूंडला से बुलाया गया स्टाफ
एक्सप्रेस ट्रेनों के चालकों की मदद के लिए टूंडला से स्टाफ को मैनपुरी स्टेशन भेजा गया। पांच चालक और पांच गार्ड मैनपुरी स्टेशन पहुंचे। एक्सप्रेस ट्रेनों के चालकों के साथ एक चालक और एक गार्ड को मैनपुरी स्टेशन से इटावा तक भेजा गया। कानपुर की ओर जाने वाली तीनों एक्सप्रेस ट्रेनों को इटावा रूट से गुजारा गया। इटावा रूट पर पूरे दिन किसी ट्रेन का संचालन नहीं होता है।

मैनपुरी से वापस हुई पैसेंजर ट्रेन
पैसेंजर ट्रेन शनिवार को पूरे दिन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खडी़ रही। शाम को पांच बजे के बाद पैसेंजर ट्रेन को मैनपुरी स्टेशन से टूंडला के लिए रवाना किया गया। आम दिनों की अपेक्षा शनिवार को पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों की संख्या कम रही।

पूरे दिन घनघनाते रहे फोन
शनिवार को रूट डायवर्ट करके मैनपुरी होकर इटावा के लिए ट्रेनों के संचालन पर रेलवे अधिकारी परेशान रहे। स्टेशन अघीक्षक एसके सिंह तथा सुनील यादव के मेाबाइल पूरे दिन बजते रहे। गुजारी गई एक्सप्रेस ट्रेनों की लोकेशन केे लिए उच्चाधिकारी लगातार संपर्क में रहे।


फर्रुखाबाद-कानपुर रूट बाधित होने की सूचना मिली है। तीन एक्सप्रेस ट्रेनों को मैनपुरी होकर गुजारे जाने की जानकारी दी गई। फर्रुखाबाद सिंगल रूट होने के कारण पैसेंजर ट्रेन को रद किया गया है। स्टाफ को बुलाकर सारी व्यवस्थाएं पूर्ण कराई गई हैं।
सुनील यादव, स्टेशन मास्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed