फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अमर उजाला के अपराजिता अभियान: खुलकर रखें अपनी बात, पुलिस हमेशा आपके साथ

अमर उजाला के अपराजिता अभियान: खुलकर रखें अपनी बात, पुलिस हमेशा आपके साथ

Thu, 06 Dec 2018 02:31 PM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 02:31 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला के अपराजिता अभियान: खुलकर रखें अपनी बात, पुलिस हमेशा आपके साथ
अपराजिता के कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत बुधवार को पुलिस की पाठशाला आगरा के दीप नगर, पश्चिमी पुरी रोड स्थित गौतम ऋषि इंटर कॉलेज में लगी। इसमें टीचर की भूमिका में एडीजी जोन की स्टाफ ऑफिसर एएसपी मनीषा सिंह रहीं। उन्होंने छात्राओं को न केवल वीमेन पॉवरलाइन 1090 और डायल 100 के बारे में बताया, बल्कि यह सीख भी दी कि अगर आत्मविश्वास हो तो हर मुसीबत को हराया जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छेड़छाड़ हो तो चुप न रहें, स्कूल में बताएं, घर पर बताएं। अगर समस्या हल न हो तो 1090 मिलाएं। अगर कोई रास्ते में छेड़खानी करता है और 1090 पर शिकायत हो जाने के बावजूद बाज नहीं आता है तो 100 डायल कर पुलिस को बुला सकते हैं, दस मिनट में आ जाती है पुलिस। अगर बुरी नजर रखने वाला कोई परिचित हो, तो भी सहन न करें, मां को बताएं, पिता को बताएं। आप चुप रहेंगी को छेड़खानी करने वाले का दुस्साहस और बढ़ेगा।
विज्ञापन


मनीषा सिंह ने कहा कि लड़कियां जीरो फिगर बनाती हैं, तो इसमें कुछ गलत नहीं लेकिन कसरत ऐसी फिटनेस के लिए भी होनी चाहिए जो आपको परेशान करने वाले को सबक सिखाने के काम आ सके। आप आत्मरक्षा की ट्रेनिंग भी ले सकती हैं। मनीषा सिंह ने कहा कि अकेले में टैक्सी और आटो में सफर कर रहीं हैं तो सुरक्षा के लिए चालक की मोबाइल से फोटो खींच लें। उसका नंबर नोट कर लें। इससे चालक के मन में कोई गलत बात भी आएगी तो वह इसके बारे में सोचेगा भी नहीं। अकेले में घर से जाएं तो सहेलियों को भी साथ ले लें। आपका आत्मविश्वास ही आपका सबसे बड़ा हथियार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया के इस्तेमाल में सावधानी के बारे में भी बताया। कहा कि वह फोटो अपलोड करने से बचें। इसका कोई गलत उपयोग कर सकता है। बिना जानकारी के फ्रेंड रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट न करें। सोशल मीडिया का प्रयोग जानकारी बढ़ाने के लिए ज्यादा करें।

...और आगे बढ़ती रहें
प्रिंसिपल (छात्र) योगेश गौतम ने कहा कि छात्राओं को बहादुरी के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए। इससे वह कभी पराजित नहीं होंगी। प्रिंसिपल (छात्रा) डॉ. मधु गौतम ने कहा कि हमें अपनी शक्ति पहचाननी होगी। तभी आगे बढ़ सकेंगी। मुसीबत में आत्मरक्षा से बचें। इस दौरान संचालन नरेश शर्मा रहे। वहीं शिक्षक जितेंद्र सिंह ने व्यवस्थाएं संभाली।

छात्रा ने कहा, पुलिस की पाठशाला में मिलीं महत्वपूर्ण जानकारी
एसपी मनीषा सिंह को सामने देखकर छात्राओं ने भी खूब सवाल किए। छात्रा ममता तिवारी ने सवाल किया कि गलत हरकत करने वाला कोई अपना है तो कैसे शिकायत करें? इस पर एसपी ने कहा कि वह विरोध करें। स्कूल में बताएं। पुलिस से शिकायत करें। कार्रवाई होगी। 11वीं की छात्रा संध्या सिंघानिया ने कहा कि पुलिस की पाठशाला में काफी जानकारी मिली।

11वीं की छात्रा मीनाक्षी बघेल ने कहा कि कई बार वह पुलिस अधिकारी, अधिकारी, इंजीनियर बनना चाहती है, लेकिन कई बार अपने ही उन्हें ऐसा करने से रोक देते हैं। इसी स्थिति में क्या करना चाहिए? इस पर मनीषा सिंह ने कहा कि ऐसे लोगों को हमें हराना होगा। उन्हें दिखाना होगा कि हम किसी से कम नहीं हैं। दसवीं की छात्रा कोमल दिवाकर ने सवाल किया कि अगर, कोई उन पर हमला कर दें तो क्या करें? इस पर उन्हें बताया कि वह आत्मरक्षा से भी बच सकती हैं। शोर मचाएं, उनके कुछ भी सामान हो, उसे हथियार की तरह इस्तेमाल करें।


11वीं की छात्रा मुस्कान राजपूत ने सवाल किया कि हम बचने के लिए मिर्च से हमला करती हैं तो क्या यह अपराध है? इस पर एसपी ने कहा कि आत्मरक्षा में वह मिर्च, कंघे से भी हमला करके बचाव कर सकती है। यह किसी तरह का अपराध नहीं होगा। इसके अलावा, 12वीं की छात्रा मुस्कान, काव्या गौतम, अनामिका, मुस्कान, शिवानी वर्मा, सानिया मलिक ने भी सवाल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed