{"_id":"5c07eed3bdec22413d18f825","slug":"121544023763-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन मेधावियों को करेंगी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन मेधावियों को करेंगी सम्मानित
Updated Wed, 05 Dec 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी-बेवर। नगर पंचायत ने नगर के मेधावियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए छात्र-छात्राओं से उनके प्रमाणपत्र जमा कराने के लिए कहा गया है। नगर पंचायत के इस निर्णय की लोगों ने सराहना की है। नगर की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष ने निर्णय लिया है। इसके लिए नगर में वर्ष 2018 में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक व प्रशिक्षण वर्ग में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
मेधावियों को नकद धनराशि भी प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त 60 प्रतिशत तक अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया जाएगा। चेयरमैन सुनीति भाटिया ने कहा कि किसी भी नगर का विकास तभी संभव होता है जब वहां के लोग शिक्षित होंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही कार्यक्रम की तारीख घोषित की जाएगी।