{"_id":"5bf05c44bdec22698a47182e","slug":"121542478916-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के दौरान महिला और गर्भस्थ शिशु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के दौरान महिला और गर्भस्थ शिशु की मौत
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसराना (फिरोजाबाद)। थाना जसराना के कस्बा पाढ़म में प्रसव के दौरान महिला और गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। मौत के बाद पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने थाने में जाकर हत्या की आशंका व्यक्त की। मायका पक्ष की सूचना पर पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना एका के गांव सुजातपुर निवासी राकेश कुमार की पुत्री रश्मी (23) की शादी कस्बा पाढ़म के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी कपिल के साथ तीन वर्ष पूर्व हुई थी। शुक्रवार की सुबह महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिवारीजन उसे आगरा ले गए जहां महिला एवं उसके बच्चे की मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। मायका पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अनहोनी की आशंका व्यक्त की। मायके पक्ष की सूचना पर थाना जसराना पुलिस महिला के घर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के ससुरालीजन आगरा के एक निजी नर्सिंग होम में उपचार कराने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं पिता राकेश कुमार ने कहा कि प्रसव को ले जाते समय रश्मी की मां को गाड़ी से उतार दिया था। उन्होंने कहा कि उसकी पुत्री की हत्या भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि अगर आगरा में उपचार चला है तो उसके कागज दिखाएं। कोतवाल दिनेश कुमार ने कहा कि मायके पक्ष की आशंका पर पोस्टमार्टम कराया गया है।