फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   जमीन के विवाद में फायरिंग, प्रधान पति पर हमला

जमीन के विवाद में फायरिंग, प्रधान पति पर हमला

Sun, 28 Oct 2018 11:18 PM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
जमीन के विवाद में फायरिंग, प्रधान पति पर हमला
डैमो
जसराना (फिरोजाबाद)। थाना जसराना की ग्राम पंचायत पलिया दोएम के प्रधान पति पर कस्बा के घिरोर रोड पर हमला कर दिया। रविवार शाम कई राउंड हुई फायरिंग से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस के एक घंटे से देरी से पहुंचने पर लोगों ने आक्रोश जताया। पुलिस को मौके से कई बुलेट मिले हैं। दोपहर में प्रधान के पति के भाई से बाइक छीन ली थी। घटना के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रधान अनीता देवी के पति प्रदीप कुमार का पलिया दोएम का कुछ लोगों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। विवाद में पूर्व में भी प्रदीप पर हमले हो चुके हैं। रविवार की दोपहर प्रदीप का भाई राजेश गांव से जसराना आ रहा था तभी राहुल और रंजीत ने उनकी बाइक छीन ली। ग्रामीणों के आने पर जान से मारने की धमकी देने की तहरीर दी।
विज्ञापन


शाम को प्रदीप कसबा में घिरोर रोड पर अपने आवास के बाहर खडे़ हुए थे तभी दो बाईकों पर पांच लोग आए और गालियां देते हुए अंधाधुंध गोलियां चलाने लगे। गोलियों की आवाज से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। प्रदीप ने किसी तरह से दुकान में घुसकर अपनी जान बचाई। दुकान में घुसने पर आरोपियों ने दुकान में फायरिंग की तो दो गोली शटर एवं बिजली के मीटर में लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के एकत्रित होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। प्रदीप ने सूचना पुलिस को दी तो पुलिस एक घंटा देरी से पहुंची। पुलिस के देरी से पहुंचने पर लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया। प्रधानपति प्रदीप ने कहा कि उनके ऊपर कई बार हमला हो चुका है लेकिन पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।


मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ करने के साथ घटनास्थल पर मिली बुलेट एवं खोखों को अपने कब्जे में ले लिया। प्रदीप ने बताया कि आरोपी कस्बा से भागने के बाद गांव में उनके परिवार के लोगों के घर पर फायरिंग कर रहे हैं। सीओ डा. अभिषेक राहुल ने कहा कि प्रधानपति ने उसके ऊपर फायरिंग की बात कही है। तहरीर देने को कहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed