{"_id":"5bafc31a867a55013b111682","slug":"121538245402-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में सिलिंडर ने पकड़ी आग, मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में सिलिंडर ने पकड़ी आग, मची खलबली
Updated Sat, 29 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। प्राथमिक विद्यालय किशनपुर में शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे मिड डे मील तैयार करते समय अचानक सिलिंडर में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख चीख-पुकार मच गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
प्राथमिक विद्यालय किशनपुर में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। रसोइया गीता देवी बच्चों के लिए सब्जी-रोटी बनाने की तैयारी कर रही थी। जैसे ही रसोइया ने चूल्हा जलाया तो सिलिंडर में लगी पाइप लीक होने से उसमें आग पकड़ ली। लपटें उठती देख रसोइया चीखने लगी। छात्र-छात्राओं में भी चीख-पुकार मच गई। बच्चों को स्कूल से बाहर निकाला गया।
तभी एक ग्रामीण ने साहस दिखाते हुए सिलिंडर उठा कर बाउंड्री के पीछे खेत में फेंक दिया और मिट्टी डाल कर आग बुझाई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। एबीएसए विनोद पांडेय ने स्कूल पहुंच कर घटना की जानकारी ली। एबीएसए ने बताया कि पाइप लूज हो गया था, जिससे आग लग गई, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।