{"_id":"5b9d14b0867a557e8327c263","slug":"121537021104-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को किया हिंदी भाषा बोलने के लिए प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को किया हिंदी भाषा बोलने के लिए प्रेरित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 15 Sep 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
बच्चों को किया हिंदी भाषा बोलने के लिए प्रेरित
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में आकांक्षा परामर्श दात्री समिति ने बापू नगर स्थित आकांक्षा स्कूल में शनिवार को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया। अध्यक्ष डा. हेमलता ने बच्चों को बताया कि हिंदी हमारी मातृभाषा है। हिंदी का विकास ही हिंदुस्तानियों का विकास है। उन्होंने बच्चों को हिंदी भाषा बोलने के लिए प्रेरित किया। डाइटीशियन रेणुका डंग ने बच्चों को घर का पका हुआ खाना खाने के विषय में समझाया।
उन्होंने कहा कि रोटी में सबसे ज्यादा पोषण होता है, जो शरीर को चुस्त और ताकतवर बनाता है। प्रधानाचार्य डा. सरोज प्रशांत और सचिव सुभाषिनी पालीवाल ने बच्चों को हिंदी और अंग्रेजी भाषा का अंतर समझाया। हिंदी भाषा की उपयोगिता के बारे में बताया। इस दौरान डा. दीपा रावत, वीना खंडेलवाल, नीलिमा पाटनी, रेखा अग्रवाल, मोना सिंह, अनुज जैन, शैफाली सिंह, कंचन आदि मौजूद रहीं।