{"_id":"5b969d0b867a557f220f8d56","slug":"121536597259-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबे पर चोरी कर उतारी जाती थीं सरिया, एसडीएम ने पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबे पर चोरी कर उतारी जाती थीं सरिया, एसडीएम ने पकड़ी
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
ढाबे पर चोरी कर उतारी जाती थीं सरिया, एसडीएम ने पकड़ी
- फोटो : अमर उजाला
एटा। देहात कोतवाली क्षेत्र गांव मानपुर के पास स्थित ढाबे पर जेएसडब्ल्यू कंपनी की सरिया उतारे जा रहे थे। इसी दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/सदर एसडीएम ने मौके पर पहुंच कर दस ट्रक पकड़े। एसडीएम ने सभी ट्रक पुलिस के हवाले कर दिए। साथ ही हिरासत में लिए गए चालक परिचालकों से इस बारे में पूछताछ की जा रही है।
सोमवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम महेंद्र सिंह तंवर को जानकारी मिली कि मानपुर के पास स्थित बाबा ढाबा पर लोहे की सरिया की चोरी हो रही है। सूचना मिलने के बाद एसडीएम मौके पर पहुंचे तो उन्हें करीब दस ट्रक मौके पर मिले। जिनमें से दो ट्रक ढाबे पर खड़े थे, जबकि बाकी आगे पीछे थे। जानकारी करने पर मालूम चला कि ढाबे के पीछे राजेंद्र नामक व्यक्ति का एक गोदाम है, जिसमें सरिया रखी हुईं थी। बताते चलें कि कर्नाटक की जेएसडब्ल्यू कंपनी लोहे की सरिया बनाती है। कर्नाटक से सरिया की रैक ट्रेन से गाजियाबाद आतीं है। जिसे ट्रकों से अलग अलग प्रदेश और शहरों में भेजा जाता है।
ट्रैक्टर से खींची जाती है सरिया
ट्रक में सरिया लोहे की पट्टियों से बंधी हुई होती है। लोहे की पट्टी खोलकर सरिया निकलने पर जानकारी होगी। इसलिए सरिया को बीच में से निकाला जाता है, जिसे ट्रैक्टर से खींचा जाता है। इससे जहां भी ट्रक पहुंचकर सरिया उतारता है। वहां कोई यह मालूम ही नहीं कर पाता कि सरिया बीच में से गायब भी हो गई है। हर ट्रक में से चार छह सरिया गायब कर दी जाती है।
विज्ञापन
दस ट्रक पकड़े गए हैं, जिनमें सरिया भरी हुई थी। ट्रक पुलिस के हवाले कर दिए गए है। चालक परिचालकों से पूछताछ की जा रही है। इस पूरे मामले के पीछे एक गैंग होने की संभावना जताई जा रही है। इसको लेकर पड़ताल की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
महेंद्र सिंह तंवर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर