{"_id":"5b913af3867a557eb3413b96","slug":"121536244467-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससी-एसटी एक्ट के विरोध में सड़कों पर आक्रोश, फूंके पुतले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी-एसटी एक्ट के विरोध में सड़कों पर आक्रोश, फूंके पुतले
Updated Thu, 06 Sep 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते सवर्ण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। एससी-एसटी एक्ट के विरोध में सड़कों पर आक्रोश दिखा। जिले भर में सब्जी मंडियां बंद रहीं। व्यापारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। राधाकुंड, गोवर्धन और फरह में दोपहर तक बाजार बंद रहे। मथुरा में सिविल लाइंस का इलाका छोड़कर बाकी जगह बाजार खुले रहे।
मथुरा महानगर में तो बंद का कहीं कोई असर देखने को नहीं मिला। केवल सिविल लाइंस में ही दुकानें बंद रहीं। यहां के व्यापारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। क्षत्रिय महासभा के लोगों ने हाईवे के पास बीएसए कालेज वाला रोड जाम कर दिया। इससे स्कूली वाहन भी फंस गए। करीब एक घंटे तक मार्ग ठप रहा। जाम बढ़ने पर इस मार्ग पर स्थित स्कूलों की भी छुट्टी कर दी गई। सब्जी मंडी भी पूरी तरह से बंद रही।
व्यापारियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। पुलिस वालों से भी यहां नोकझोंक हुई। सिविल लाइंस क्षेत्र में व्यापारियों ने दुकानों को बंद कर दिया। यहां की दुकानें सारा दिन बंद रहीं। व्यापारियों ने सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। सिविल लाइंस के अलावा पूरे शहर में बाजार बंद का कहीं कोई असर देखने को नहीं मिला। गोवर्धन में सारा दिन बाजार बंद रहा।
विज्ञापन
व्यापारियों ने जुलूस निकालकर अपना गुस्सा जाहिर किया। गोवर्धन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया। राधाकुंड का भी बाजार एससी-एसटी एक्ट के विरोध में बंद रहे।
भारत बंद का तीर्थ नगरी में दिखा असर, श्रद्धालु हुए परेशान
भारत बंद के आह्वान का असर तीर्थनगरी वृंदावन में भी दिखाई दिया। गुरुवार को अधिकांश बाजार व भीड़भाड़ वाले बाजारों में चहल पहल कम दिखी। व्यापारी संगठनों और सवर्ण समाज की अपील पर दुकानदारों ने प्रतिष्ठान बंद रख बंद का समर्थन किया। हालांकि सुबह के समय दुकानें खुलीं, लेकिन बाद में अपील पर बंद कर दी गईं।
इससे मंदिरों के दर्शनार्थ आए श्रद्धालु व पर्यटक खासे परेशान रहे। बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में अमित गौतम, नीरज गौतम, दीपक गोयल, रसिक वल्लभ, श्रीवल्लभ गौतम, पप्पू शर्मा, गोपाल, तरुण अग्रवाल, पिंकू अग्रवाल, नारायण अग्रवाल, रवि खंडेलवाल, निकुंज वल्लभ, पुनीत गौतम, गोविंद खंडेलवाल, अशोक शर्मा, शिवा गौतम ने रैली निकालकर सड़क पर बैठ विरोध जताया।