फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ऑनलाइन शॉपिंग में मोबाइल की जगह भेजा साबुन की टिक्की

ऑनलाइन शॉपिंग में मोबाइल की जगह भेजा साबुन की टिक्की

Wed, 05 Sep 2018 11:56 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग में मोबाइल की जगह भेजा साबुन की  टिक्की
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। ऑनलाइन शॉपिंग का युवक और युवतियों में क्रेज है। कुछ फ्रॉड कंपनियां युवओं से लुभावने वादे कर ठगी का शिकार बना रहीं हैं। मोबाइल की जगह साबुन की टिक्की भेज कर बेरोजगार युवाओं की जेब पर डाका डाल रहीं हैं।
विज्ञापन


नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव हरगनपुर निवासी विवेक यादव ने एक कंपनी से जे टू सैमसंग मोबाइल की बुकिंग की। कंपनी ने बेहतरीन पैकिंग में स्पीड पोस्ट से सामान भेजा। डाकिया स्पीड पोस्ट लेकर विवेक यादव के घर पहुंचा और उसे पार्सल थमा कर 4275 रुपये ले लिए। जब विवेक ने पार्सल खोला तो एक डिब्बी निकली।
विज्ञापन


डिब्बी खोली तो उसके होश उड़ गए। डिब्बी में घड़ी डिर्टजेंट केक की दो टिक्की निकली। साबुन की टिक्की देख विवेक खुद को ठगा महसूस कर रहा है। उसने डाकिया को पकड़कर थाने गया और कंपनी से रुपये वापस कराने की बात कही। इसके बाद थाने से विवेक को पोस्टमास्टर और साइबर सेल भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने युवाओं से इस तरह की फर्जी कंपनियों से ऑनलाइन शापिंग नहीं करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed