{"_id":"5b71cbb842c7921ff71683f2","slug":"121534184376-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसागंज से ट्रक लेकर गए तीन युवक छतीसगढ़ में नक्सली हमले का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसागंज से ट्रक लेकर गए तीन युवक छतीसगढ़ में नक्सली हमले का शिकार
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/सिरसागंज। सिरसागंज के कठफोरी के ट्रक मालिक को गाजियाबाद से रायपुर जाने का भाड़ा मिला तो उसने अपने भाई सहित एक अन्य चालक और हैल्पर को ट्रक के साथ भाड़ा ले जाने भेज दिया। लेकिन सोमवार को खबर आई रायपुर से कुछ पहले तीन शव मिले हैं। यह तीनों शव यहां से ट्रक लेकर गए युवकों के बताए गए हैं। तीनों नक्सली हमले का शिकार हुए हैं।
कठफोरी निवासी अंजू अपना ट्रक भाडे़ पर चलाते हैं। 4 अगस्त को उन्हें गाजियाबाद से रायपुर छत्तीसगढ़ मैटी ले जाने का भाड़ा मिला तो उन्होंने अपने भाई संजू बघेल (28) , दिनेश (32)और राजकिशोर (30) निवासी सिरसागंज को ट्रक लेकर कठफोरी से गाजियाबाद भेज दिया। सात अगस्त को जब अंजू ने अपने भाई संजू बघेल से बात की तो संजू ने बताया कि वह रायपुर से 20 किलो मीटर दूर रह गया है और एक दो घंटे में गोदाम तक पहुंच जाएगा। लेकिन उसके बाद से ही तीनों के मोबाइल काम करना बंद हो गए।
सात अगस्त की शाम से किसी से कोई संपर्क नहीं हो सका तो अंजू के साथ अन्य लड़कों के परिजन भी रायपुर के रवाना हो गए। अंजू ने बताया कि वहां पर पुलिस हमारे मामले की घटना की रिपोर्ट लिखने को तैयार ही नहीं थी। किसी तरह से अंजू ने अपनी रिपोर्ट रविवार की रात में दर्ज कराई लेकिन सोमवार की सुबह दस बजे पुलिस को रायपुर से 20 किमी. पहले ही एक नाले के नीचे तीन जले हुए शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे अंजू ने तीनों शवों की पहचान कर ली है।