{"_id":"5b54bc8c4f1c1b40748b655c","slug":"121532279948-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर मकान की छत गिरी, तीन महिलाओं सहित चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर मकान की छत गिरी, तीन महिलाओं सहित चार घायल
Updated Sun, 22 Jul 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर के इमामबाड़ा क्षेत्र में रविवार तड़के मकान की छत गिरने से दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर पहुंचे लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। दोनों महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ितों का आरोप है कि मकान मालिक ने शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं कराई थी।
इमामबाड़ा में काजी जमीलउद्दीन का काफी पुराना मकान है। मकान में नीचे चूड़ी की दुकान हैं, जबकि तीसरी मंजिल पर एक परिवार कई सालों से रह रहा है। काफी जर्जर हो चुके मकान की ऊपरी मंजिल की छत रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक ही गिर गई। छत के गिरने से चीख-पुकार मच गई। इस पर आसपास के मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए। घायल महिला जुलियन बेगम (60) पत्नी यासीन, फिरदौस बेगम (25) पत्नी शाहनवाज उर्फ शानू, शॉबी (20) पुत्र यासीन और शाहजहां बाने पुत्री कादिर बख्श घायल हो गए।
घायलों को स्थानीय लोग सुबह चार बजे सरकारी ट्रामा सेंटर में ले गए। शाहजहां बानो और शॉबी के काफी कम चोट होने के कारण उन्हें छुट्टी दे दी गई, जबकि जूलियन बेगम और फिरदौस बेगम के काफी चोट हैं। उन्हें प्राइवेट ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। जूलियन बेगम का आरोप है कि उन्होंने मकान मालिक के बेटों से मकान की मरम्मत करान को कहा था, लेकिन उन्होंने अनसुना कर दिया। जब हमने मकान की खुद मरम्मत कराने की बात कही, तो हमें भी ठीक नहीं कराने दिया। इसी कारण आज यह हादसा हो गया। एसएसआई रसूलपुर राम बाबू पाठक का कहना है कि इमामबाड़ा में काफी पुराना व जर्जर मकान की छत गिरी है। उन्होंने कहा कि कोई तहरीर नहीं आई है। यदि तहरीर आएगी, तो जांचकर कार्रवाई की जाएगी।