{"_id":"5b521a4f4f1c1b19208b5d23","slug":"121532107343-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम कल एटा में, 250 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम कल एटा में, 250 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
सीएम कल एटा में, 250 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। सीएम योगी आदित्यनाथ जिले को परियोजनाओं के साथ पात्रों को योजनाओं की सौगात देंगे। सैनिक पड़ाव में होने वाली जनसभा में सीएम जनता को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं गिनाने के साथ जिले की कानून और विकास की समीक्षा भी करेंगे। इसके अलावा भाजपा कोर ग्रुप के साथ बैठक कर जिले में पार्टी की स्थिति की हकीकत जानेंगे और रात्रि प्रवास करेंगे। शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर अधिकारियों की धड़कने बड़ी रहीं। पूरे दिन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के साथ विभागीय रिपोर्ट और पात्रों की खोज चलती रही।
मुख्यमंत्री दोपहर 2:35 बजे सीएम का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरेगा। यहां सीएम के कुछ देर रुकने के लिए सेफ हाउस बनाया जा रहा है। इसके बाद सीएम कार से सैनिक पड़ाव स्थित जनसभा स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां विभागों के स्टॉल का निरीक्षण करने के साथ 250 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और विभिन्न योजनाओं के 3281 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र और स्वीकृति पत्र वितरित करेंगे। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ कलक्ट्रेट सभागार मेें 40 मिनट कोरग्रुप के साथ बैठक करेंगे। फिर करीब एक घंटे तक जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक चलेगी। बैठक को लेकर हर विभाग ने अपनी योजनाओं की रिपोर्ट तैयार कर ली है। इसके बाद सीएम लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
वहीं 23 जुलाई को सुबह पुलिस लाइन स्थित मॉडल स्कूल का निरीक्षण करने के साथ बच्चों को किताबों और स्कूल बैग का वितरण किया जाएगा। इसके बाद सीएम का उड़नखटोला हाथरस के लिए उड़ जाएगा। सीएम के आगमन को देखते हुए डीएम अमित किशोर समेत तमाम अधिकारी पूरी मुस्तैदी से जुटे हैं। लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय से भी हर अपडेट ली जा रही है।
विज्ञापन
इन योजनाओं के लाभार्थी होंगे सम्मानित
उज्जवला योजना- 100
सौभाग्य योजना- 100
विभिन्न पेंशन योजना- 1500
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण- 200
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी- 200
विभिन्न कृषि योजना- 1000
दिव्यांग उपकरण- 51
एक जिला एक उत्पादन योजना- 30
कौशल विकास मिशन- 100
लाभार्थियों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के लिए हर ब्लॉक पर बसों की व्यवस्था की गई है। इसके लिए समन्वयक के साथ बस प्रभारी तैनात किए गए हैं।
इन परियोजनाओं का लोकार्पण
807 स्कूलों में टाइल्स कार्य का शिलान्यास - 16 करोड़
विकास भवन सभागार का शिलान्यास- 50 लाख
51 गांवों का आनलाइन ओडीएफ