{"_id":"5b43956a4f1c1bc2248b5591","slug":"121531155818-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य आरोपी बैंक वैल्युअर राहुल देव गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य आरोपी बैंक वैल्युअर राहुल देव गिरफ्तार
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
मुख्य आरोपी बैंक वैल्युअर राहुल देव गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
सिढ़पुरा केनरा बैंक शाखा के गोल्ड लोन घोटाले के मुख्य आरोपी बैंक वैल्युअर राहुल देव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अब पुलिस बैंक के पूर्व प्रबंधक पर शिकंजा कस रही है।
पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य आरोपी राहुल देव उर्फ भोले पुत्र जयप्रकाश निवासी मोहल्ला पंतनगर थाना सिढ़पुरा को पुलिस टीम ने गंजडुंडवारा के रेलवे स्टेशन इलाके से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि राहुल देव वर्ष 2011 से केनरा बैंक की शाखा का वैल्युअर है। राहुल देव बैंक वैल्युअर होने के साथ-साथ खुद भी सराफे की दुकान चलाता है। उसने क्षेत्र के किसानों व कस्बे के लोगों को झांसे में लेकर नकली सोने के आभूषण बैंक में रखवाकर करोड़ों रुपये के लोन को लेकर घोटाला कर दिया। राहुल देव ने तमाम बैंक के खाताधारकों के साथ योजना पूर्वक धोखाधड़ी के कार्य को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह सब पूर्व बैंक प्रबंधक मनोज कुमार सिंह के साथ मिलीभगत करके हुआ। पुलिस बैंक प्रबंधक को भी गिरफ्तार करेगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ पटियाली रविंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सिढ़पुरा के थाना प्रभारी राज कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर राहुल देव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभी इस पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने पुलिस पार्टी को 5 हजार रुपये का पुरस्कार भी घोषित किया।
राहुल के अन्य सहयोगी भी जाएंगे जेल
कासगंज। पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने कहा कि राहुल से हुई पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारियां पुलिस को मिली हैं। इन जानकारियों पर पुलिस ने काम शुरू कर दिया है। इस पूरे घोटाले में राहुल के और कौन कौन सहयोगी हैं। पुलिस इस संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि किसी भी सहयोगी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
पीड़ित खाताधारकों की पुलिस कार्रवाई पर नजर
कासगंज। गोल्ड लोन घोटाले के पीड़ित खाताधारक लगातार पुलिस और बैंक की कार्रवाई पर नजर बनाए हैं। राहुल की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही खाताधारक थाने के आस पास चक्कर काटने लगे। पुलिस ने ऐसी स्थिति देखते हुए राहुल को दूसरे थाने में रखा। इस तरह से पुलिस की कार्रवाई पर खाताधारक पैनी नजर बनाए रहे।