फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   शव सड़क पर रख कर जाम लगाया, पुलिस ने खुलवाया

शव सड़क पर रख कर जाम लगाया, पुलिस ने खुलवाया

Thu, 12 Apr 2018 11:58 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
शव सड़क पर रख कर जाम लगाया, पुलिस ने खुलवाया
रोड जाम - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद/जसराना। सड़क हादसे में घायल गांव दयापुर निवासी किशोर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने ईंट डालकर और शव रखकर एटा शिकोहाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पहले समझाने पर न मानने पर जाम को खुलवा दिया। अज्ञात वाहन के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन


गांव दयापुर निवासी अजब सिंह के पुत्र को अज्ञात कार चालक ने उस समय कार की चपेट में ले लिया था जब विश्राम सिंह पीने के लिए सड़क पार कर रहा था। सड़क पार करते समय जसराना की तरफ से जा रही कार टक्कर मारकर एटा की तरफ भाग गई। हादसे में घायल होने पर परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी जसराना लेकर आए जहां गंभीर अवस्था में उसे फिरोजाबा रैफर कर दिया। परिवारीजन फिरोजाबाद के सरकारी ट्रामा लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परिवारीजन शव को घर ले आए। गुरुवार की सुबह शव को सड़क पर जाम लगा दिया। ग्रामीण ब्रेकर लगाने की मांग के साथ मुआवजे की मांग कर रहे थे। एटा शिकोहाबाद मार्ग जाम होते ही वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम लगने की सूचना पर पुलिस महकमे में हडकंप मच गया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक ऊदल सिंह ने पहले ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों द्वारा न मानने पर हल्का बलप्रयोग कर जाम खुलवा दिया। जाम खुलते शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। थाना जसराना में पिता अजब सिंह की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ टक्कर मारकर घायल करने एवं बाद में मृत्यु होने का अभियोग दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed