{"_id":"5acccc534f1c1b1d3d8b45be","slug":"121523371091-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गले में साड़ी का फंदा डालकर पंखे से लटका मिला मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गले में साड़ी का फंदा डालकर पंखे से लटका मिला मजदूर
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जमुनापार के गांव किनराई में एक मजदूर ने गले में साड़ी का फं दा बनाकर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले मजदूर ने कमरे में रखे टीवी की आवाज तेज कर दी।
मरने से पहले मजदूर ने शराब का सेवन भी किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंखे से नीचे उतरवाया। बताया जा रहा है कि पत्नी से विवाद के चलते मजदूर ने यह कदम उठाया।
थाना जमुनापार के गांव किनराई निवासी संजय (25) पुत्र भीमसेन पेंटर का काम करता था। बताया जाता है कि सोमवार की देररात नशे में धुत होकर आया संजय अपने कमरे में चला गया। इसके बाद उसने कमरे में रखी टीवी की आवाज तेज कर दी। फिर साड़ी का फंदा बनाया और पंखे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। टीवी की तेज आवाज सुनकर संजय की मां कमरे में गई तो देखकर चीख पड़ी।
विज्ञापन
घर के सभी लोग कमरे की तरफ दौड़े। देखा तो संजय पंखे से लटका हुआ है। सूचना पर पहुंची जमुनापार पुलिस पहुंची और शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।
प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि गृह क्लेश के चलते युवक ने आत्महत्या की है। मृतक के भाई टीकम सिंह ने बताया कि पांच साल पहले महावन के नगला देवकरन निवासी गोपाल की बेटी से मीना से विवाह हुआ था। दो माह पहले हुए विवाद में संजय की पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई।