फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   जयकारों से गूंज उठी महर्षि कश्यप की शोभायात्रा

जयकारों से गूंज उठी महर्षि कश्यप की शोभायात्रा

Thu, 05 Apr 2018 10:35 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
जयकारों से गूंज उठी महर्षि कश्यप की शोभायात्रा
मैनपुरी-करहल। महर्षि कश्यप की जयंती क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर नगर में महर्षि कश्यप की भव्य शोभायात्रा बैंडबाजे के साथ निकाली गई। इस दौरान पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। समिति के अध्यक्ष सिपाहीराम कश्यप ने महर्षि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया।
विज्ञापन


मोहल्ला भटेला स्थित पप्पू की आरा मशीन से शोभायात्रा की शुरूआत हुई। शोभायात्रा में शामिल एक दर्जन से अधिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इनमें श्रीराम, केवट और महर्षि कश्यप की भव्य तरीके से सजाई गईं झांकी प्रमुख रही। शोभायात्रा मोहल्ला बाग वृंदावन, नगर पंचायत तिराहा, सुभाष गेट, सब्जी मंडी, किशनी चौराहा, सिरसागंज रोड होते हुए वापस मोहल्ला भटेला पहुंची, जहां आयोजकों ने महर्षि कश्यप के रूप में सजे स्वरूप की आरती उतारकर उन्हें रथ से उतारा। उनकी पूजा-अर्चना करने के बाद वक्ताओं ने महर्षि कश्यप के जीवन एवं उपदेश पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


महर्षि कश्यप की जयंती नगर के नरसिंह यादव इंटर कालेज परिसर में प्रधानाचार्य रामनरायण बाथम, नारायण कश्यप शिक्षा निकेतन में उमाकांत बाथम, देवी रोड स्थित अजय कश्यप के आवास पर शकुंतला देवी, मोहल्ला बाग वृंदावन स्थित प्रेमचंद्र कश्यप के आवास पर, मोहल्ला बगिया स्थित सुरेश कश्यप के आवास सहित गांव नगला भसू में कन्हैयाराम कश्यप, राजपुर में राजकुमार, भगवतीपुर में वीरेंद्र कश्यप, धर्मांगदपुर में प्रधान संतोष कश्यप ने कार्यक्रमों का आयोजन करके मनाई। शोभायात्रा में मुकेश कश्यप, प्रदीप कश्यप, राम लडै़ते, मनोज, सजीव, धर्मेंद्र, राहुल, आकाश, हरेंद्र, नंदकिशोर, धर्मवीर, अजय कश्यप, नीरज, क्षेत्रपाल, विनय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed