{"_id":"5ac4cdc54f1c1bd7618b56db","slug":"121522847173-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठीचार्ज की कराई जाए उच्चस्तरीय जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठीचार्ज की कराई जाए उच्चस्तरीय जांच
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। भारत बंद के दौरान आंदोलन करने वाले दलितों पर हुए लाठीचार्ज की उच्चस्तरीय जांच कराने के लिए कांग्रेस ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया है। इसमें लाठीचार्ज की जांच कराने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संकोच गौड के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर अमित कुमार को दिया।
ज्ञापन में कहा गया है कि दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान जगह जगह हुई हिंसा भाजपा सरकार की नाकामी उजागर करती है। आंदोलन कर रहे निर्दोष दलितों पर लाठीचार्ज किया गया। दलितों पर किए गए लाठी चार्ज के मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। डॉ. उमेश टिंगल, मुंशीलाल शाक्य, सतीश चंद्र यादव, अरविंद यादव, सुरेश राठौर, धीरज श्रीवास्तव, मनोज कुमार, रनवीर पाल, मनोज शाक्य, रमेश चंद्र वर्मा, विनोद शर्मा, भीमसेन कठेरिया, पवन कुमार रहे।