फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   चिकनपॉक्स से मासूम की मौत

चिकन पॉक्स से मासूम की मौत

Sat, 24 Mar 2018 10:57 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
चिकनपॉक्स से मासूम की मौत
डेमो - फोटो : डेमो
कासगंज।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा क्षेत्र के ग्राम कुडरी में शनिवार को चिकन पॉक्स से एक मासूम की मौत हो गई। अब तक इस क्षेत्र में इस संक्रामक बीमारी के चलते दो मासूमों की जान जा चुकी है। लगातार हो रही मौतों से ग्रामीण दहशत में हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग इस बीमारी से निपटने में पूरी तरह फेल साबित हो रहा है।
अर्शित (9 माह) पुत्र सतेंद्र निवासी कुडरी कई दिन से चिकन पॉक्स से पीड़ित था। इस गांव में कई लोगों में बीमारी फैलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची थी। इसी गांव की पंचायत लभेड़ में भी पांच बच्चों में चिकन पॉक्स टीम को मिला। चिकित्सकों ने इन सभी को दवा भी दी। अर्शित की हालत में सुधार न होने पर फिर से टीम गांव में पहुंची। चिकित्सकों ने बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए उसे बाहर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिवारीजन उसे मथुरा के लिए लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। समीपवर्ती गांव नगला पीतम में भी तीन दिन पहले हिमांशु (4) पुत्र वीरेंद्र की इसी संक्रामक बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। बच्चों की मौत के बाद से ग्रामीणों में दहशत है। ग्राम प्रधान पति संजीव ने बताया कि इस क्षेत्र में चिकन पॉक्स का काफी प्रकोप है। उनकी ग्राम पंचायत लभेड़ के अंतर्गत कडरी, लभेड व नारमई में कई बच्चों में यह बीमारी फैली हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंच कर दवा भी दी, लेकिन इसके बाद भी राहत नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रंगजी दुबे का कहना है कि चिकन पॉक्स से मौत नहीं होती। यदि चिकन पॉक्स की स्थिति में पोस्ट निमोनिया हो जाता है तो फेफड़े के संक्रमण से मौत हो जाती है। यह बच्चा भी इसी बीमारी का शिकार हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed