फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   एटा में बोलीं खनन एवं आबकारी राज्यमंत्री, ब्राह्मण जाति नहीं बल्कि संस्कार और विचार

एटा में बोलीं खनन एवं आबकारी राज्यमंत्री, ब्राह्मण जाति नहीं बल्कि संस्कार और विचार

Sun, 11 Mar 2018 11:24 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
एटा में बोलीं खनन एवं आबकारी राज्यमंत्री, ब्राह्मण जाति नहीं बल्कि संस्कार और विचार
राज्यमंत्री अर्चना पांडेय - फोटो : अमर उजाला
एटा। ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित फूलों की होली में मुख्य अतिथि प्रदेश की स्वतंत्र प्रभार आबकारी मंत्री अर्चना पांडेय ने कहा कि आज यहां उपस्थित लोग भाषण सुनने वाले नहीं बल्कि भाषण देने वाले हैं। विप्र का मतलब विवेक व विचार की प्रधानता होता है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण जाति नहीं वरन संस्कार व विचार हैं। अर्चना पांडेय ने कहा कि आपकी बहन का आंचल बहुत बड़ा है। जब कभी आपको कष्टों की धूप सताए आपको आंचल से राहत जरूर मिलेगी। उन्होंने जिले को मायका व ननिहाल बताते हुए विदाई केे रूप में समाज की एकता का वचन भी लिया।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ दिनेश वशिष्ठ ने कहा कि हिंदू धर्म नहीं दर्शन है। विशिष्ट अतिथि कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी ने जिले में ऐसे आयोजन को अनूठी पहल बताकर समाज को बधाई दी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर दयाल पचौरी एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख रामसेवक उपाध्याय ने पर्व की शुभकामनाएं दीं। बाल कवि उज्जवल मिश्र ने कविता पढ़ी। ब्राह्मण युवजन महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री विनीत भारद्वाज भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


बेटी के रूप में त्रिपाठी जीवित
जिले की धरती को अपना मायका व ननिहाल बताते हुए मंत्री अर्चना पांडेय ने अपने स्वर्गीय पिता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रकाश त्रिपाठी का स्मरण करते हुए कहा कि जिले के लोगों ने आज उनकी पहचान पिता से कर यादें ताजा की हैं। दो दशक पूर्व सोरों में संपन्न समाज के आयोजकों ने उन्हें बेटी के रूप में त्रिपाठी की संज्ञा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा वोट से दिखाएं अपनी ताकत
स्वागत के दौरान फरसा लहराकर शक्ति प्रदर्शन कर रहे युवाओं से पांडेय ने कहा कि अब उन्हें फरसा दिखाने की जरूरत नहीं है। ईवीएम का बटन दबाकर वे पहले ही अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर चुके हैं।


51 किलो की माला पहनाई, फरसा दिया
आयोजन में समाज का उत्साह देखते बन रहा था। हजारों युवा केसरिया साफी डाले आयोजन में शामिल हुए। ब्राह्मण समाज युवा जिलाध्यक्ष आदर्श मिश्र डैनी, सौरभ दत्त मिश्र, मोनू तिवारी आदि ने श्रीमती पांडेय को 51 किलो फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं वैभव दत्त मिश्र ने फरसा, भास्कर दत्त मिश्र ने केसरिया पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ दिनेश वशिष्ठ, नरेंद्र उपाध्याय, विवेक दीक्षित ने भगवान परशुराम की मूर्ति भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed