फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   भूमिगत जल पीने योग्य नहीं होने पर लाल निशान लगाएं

भूमिगत जल पीने योग्य नहीं होने पर लाल निशान लगाएं

Sun, 18 Feb 2018 11:56 PM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
भूमिगत जल पीने योग्य नहीं होने पर लाल निशान लगाएं
water
फिरोजाबाद। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार के सचिव परमेश्वरम अय्यर ने आलमपुर कनैटा एवं उंधनी गांव का निरीक्षण कर मिशन मोड में जनपद को ओडीएफ कराने के दिए निर्देश। आलमपुर कनैटा में शौचालयों के निर्माण की गुणवत्ता देखी और राजमिस्त्रियों को प्रशिक्षण देकर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बढ़ाने पर दिया जोर। ग्राम उंधनी के ओडीएफ होने पर ग्राम वासियों को बधाई दी।
विज्ञापन


भारत सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय के सचिव परमेश्वरम अय्यर ने रविवार को जनपद के दो गांवों का दौरा कर ओडीएफ एवं पेयजल संबंधी कार्यों की जमीनी हकीकत देखी। उन्होंने भ्रमण के दौरान निर्देश दिए कि गांव के ओडीएफ होने के लिए शौचालयों के निर्माण में तेजी लाकर आवश्यक प्रशिक्षित राजमिस्त्री लगाएं।
विज्ञापन


उन्होंने क्षेत्र के अधिक से अधिक राजमिस्त्रियों को प्रशिक्षण देकर उनकी सेवाएं लेने के निर्देश दिए। डीएम से कहा कि किसी भूमिगत श्रोत से जल उपयोग के पहले उसका परीक्षण कराएं। हानिकारक मिलने पर तत्काल लाल निशान अंकित करते ग्रामीणों पानी पीने से रोकें। ग्राम आलमपुर कनेंटा के भ्रमण के दौरान उन्होंने कहा शौचालय निर्माण के लिए अवशेष 37 परिवारों शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित करें। गांव उंधनी में उन्होंने ग्रामीणों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ग्राम प्रधान, स्वच्छाग्रही एवं निगरानी टीम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गांव का ओडीएफ होना ग्रामीणों की इच्छाशक्ति का प्रमाण है। डीएम नेहा शर्मा ने कहा उंधनी को खुले में शौच से मुक्त है। एडीएम उदय सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी गिरीश चंद्र, बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. सच्चिदानंद यादव, जिला विकास अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed