{"_id":"5a5b9a664f1c1ba2268b4614","slug":"121515952742-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटिस से मचा पुलिसकर्मियों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटिस से मचा पुलिसकर्मियों में हड़कंप
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
police logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोतवाली और पुरानी कोतवाली परिसर स्थित 15 सरकारी आवासों पर वर्षों से कब्जा जमाए पुलिसकर्मियों में नोटिस मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। कई वर्ष पूर्व तबादला व सेवानिवृत्त होने के बाद भी अभी तक कब्जा नहीं छोड़ा है। एसपी के आदेश पर सभी को नोटिस जारी किए गए हैं।
पुलिस लाइन, कोतवाली परिसर और कालोनियों में पुलिसकर्मियों को रहने के लिए आवास की सुविधा दी जाती है। सदर कोतवाली में भी कई आवास हैं, जिनमें पुलिसकर्मी व उनके परिवार रह रहे हैं। करीब 15 आवास ऐसे हैं जिन पर पुलिसकर्मियों ने जबरिया कब्जा जमा रखा है।
आवासों पर कब्जे की खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो महकमे ने इसकी सुध ली। बता दें कि सदर कोतवाली में बने 15 आवास ऐसे हैं, जिसमें करीब 10 वर्ष से अधिक समय से कब्जा है। कईयों का गैर जनपद में तबादला हो चुका है। मामले में एसपी के कडे़ रुख क बाद आवासों पर कब्जा जमाए पुलिसकर्मियों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
स्थानांतरण के छह माह बाद से किराए का भुगतान किए जाने की बात भी कही गई है। नोटिस मिलने के बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है। वहीं कब्जे के चलते जो पुलिसकर्मी किराए के आवास में रह रहे हैं। उनमें अब आवास मिलने की उम्मीद बन गई है।