फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   रेडीमेड कपड़े ले उड़े चोर

रेडीमेड कपड़े ले उड़े चोर

Thu, 04 Jan 2018 11:37 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
रेडीमेड कपड़े ले उड़े चोर
chori
आलीपुर खेड़ा। कस्बे में बढ़ती चोरी की घटनाएं और वारदातों का खुलासा न होने पर व्यापारियों का आक्रोश भड़क गया। व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने कस्बे में विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने जाने की मांग की।
विज्ञापन


कस्बा निवासी बीरेश कश्यप पुत्र राजाराज कश्यप मुख्य बाजार में रेडीमेड की दुकान किए हैं और पास में ही गोदाम है। बुधवार रात चोरों ने गोदाम में नकब लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब बीरेश दुकान पर पहुंचे तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। दुकानदार ने बताया कि गोदाम मे रखे गर्म कपड़े जैकेट, स्वेटर सहित दो लाख रुपये का सामान चोर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


मुख्य बाजार में स्थित सुधीर पुत्र गिरीश चंद्र सक्सेना की परचून दुकान में भी नकब लगाया, लेकिन दुकान की दीवार के अंदर मोटे तख्ते लगे होने के कारण इसकी दुकान पर चोरी करने में सफल नहीं हो सके। गुरुवार सुबह चोरी की घटना की जानकारी होने पर आसपास के दुकानदार और व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौके पर जमा हो गए। दुकानदारों का कहना था कि पुलिस किसी भी चोरी पर गंभीर नहीं है, जिससे ऐसी घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। प्रदर्शन करते हुए दुकानदारों ने वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार मंडल आलीपुर खेड़ा के नगर अध्यक्ष रनवीर सिंह शाक्य ने कहा कि यदि इस घटना का खुलासा जल्द नहीं किया गया तो कस्बा का बाजार बंद करवाया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान राजाराम कश्यप, संतोष मिश्र, सर्वेश कश्यप, राकेश कश्यप, मुकेश कुमार, रत्नेश राठौर, प्रदीप राठौर, रत्नेश शाक्य, हरीशंकर श्रीवास्तव, अमित सक्सेना, संजीत सेठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed