{"_id":"5a26e5864f1c1bd9798c0eb1","slug":"121512498566-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने सीखा उन्नत खेती का गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने सीखा उन्नत खेती का गुर
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। मंगलवार को घिरोर के गांव महताउली के प्राइमरी विद्यालय पर किसान पाठशाला लगाई गई। इसमें लगभग 100 किसानों ने भाग लिया। पाठशाला में अधिकारियों ने सभी किसानों को उन्नत खेती के बारे में बताया।
सीडीओ विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि आज के समय में मछली पालन, पशु पालन व मधुमक्खी पालन के लिए भी सरकार कई योजनाएं चला रही है। इनके माध्यम से भी किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। वहीं थोड़ी सी सही जानकारी से अच्छी कमाई की जा सकती है।
जिला कृषि अधिकारी गगनदीप सिंह ने बताया कि सरकार ने सभी किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है। इसी के तहत किसानों को खेती करने के तरीकों के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने किसानों को फसल बोने के दौरान कौन सी खाद का प्रयोग किया जाए। कौन सा बीज सबसे अच्छी पैदावार देता है आदि के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि खेती के साथ-साथ किसान अन्य साधनों के माध्यम से भी अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं।