फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ढोलपुरा में रात आठ बजे तक हुआ मतदान

ढोलपुरा में रात आठ बजे तक हुआ मतदान

Wed, 29 Nov 2017 11:54 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
ढोलपुरा में रात आठ बजे तक हुआ मतदान
फिरोजाबाद। नगर निकाय चुनाव के प्रति ग्रामीण अंचल से शहरी क्षेत्र में शामिल हुए क्षेत्रों में उत्साह दिखाई दिया। फिरोजाबाद नगर निगम में पहली बार मतदान कर रहे ग्राम ढोलपुरा में बूथ संख्या 159 और 160 पर दिनभर मतदाताओं की लंबी कतारें लगीं रहीं। बूथ नंबर 160 की ईवीएम खराब होने से ं एक घंटे तक मतदान रुका रहा।
विज्ञापन


इसके कारण दोनों बूथों पर रात आठ बजे तक मतदान कराना पड़ा। वहीं कस्बा एका नगर पंचायत बनने के साथ यहां पहली बार वोट डाले गए। उम्मेदपुर गांव में तो शाम को 6.30 बजे तक वोट डाले गए। एसडीएम जसराना डा. रिजवान अहमद ने इसकी पुष्टि की। नगला भाऊ प्राथमिक स्कूल के बूथों पर शाम को 6.45 बजे तक मतदान हुआ। रफी अहमद किदवई स्कूल के दो बूथों पर शाम सवा छह बजे तक मतदान हुआ। इसी तरह की स्थित कई बूथों पर देखने को मिली। प्रत्याशी एक-एक वोटर को खोजते दिखे।
विज्ञापन


देर शाम तक मतदान चलने के कारण नगला भाऊ स्कूल पर तैनात जोनल मजिस्ट्रेट जीजीआईसी सिरसागंज के प्रधानाचार्य डा. राजेश प्रकाश को अपनी जीप की रोशनी में रिपोर्ट तैयार करने को विवश होना पड़ा। अंधेरा होने से उन्हें दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed