फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गेस्ट हाउस के कर्मचारियों ने महिला से की अभद्रता

गेस्ट हाउस के कर्मचारियों ने महिला से की अभद्रता

Wed, 29 Nov 2017 08:29 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 08:29 PM IST
विज्ञापन
गेस्ट हाउस के कर्मचारियों ने महिला से की अभद्रता
पुलिस (सांकेतिक चित्र) - फोटो : डेमो
वृंदावन (मथुरा)। चैतन्य विहार कालोनी में स्थित एक गेस्ट हाउस के कर्मचारियों ने महिला यात्री के साथ अभद्रता कर दी, विरोध करने पर बेटे के साथ मारपीट कर दी। इस संबंध पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


छाता कोतवाली के गांव नरी निवासी सचिन मंगलवार की शाम परिवार के साथ वृंदावन आए हुए थे। वे चैतन्य विहार कालोनी स्थित कालिंदी गेस्ट हाउस में भोजन करने के लिए पहुंच गए। इस दौरान कर्मचारियों से सचिन का विवाद हो गया। आरोप है कि कर्मचारियों उनकी मां के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर सचिन के साथ मारपीट की गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने सचिन के प्रार्थना पत्र पर गेस्ट हाउस के कर्मचारी लक्ष्मीकांत, श्रीकांत, रविकांत, कृष्णा तोमर और अभिषेक यादव के खिलाफ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed