{"_id":"5a1316584f1c1b76678bc79a","slug":"121511200344-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयोजन राशि जमा करने के बाद भी नहीं मिला सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयोजन राशि जमा करने के बाद भी नहीं मिला सामान
Updated Mon, 20 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। विद्युत भंडार गृह पर किसानों के उत्पीड़न की शिकायत पर अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में पहुंची टीम ने पीड़ित किसानों की शिकायतें सुनीं। यहां पहुंचे किसान नेताओं को शीघ्र ही शिकायतों के निस्तारण का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर स्टोर कीपर एवं कर्मचारियों का पक्ष भी सुना।
संयोजन राशि जमा करने के महीनों बाद भी कनेक्शन न मिलने की शिकायतों की गूंज प्रबंध निदेशक तक पहुंच गई है। भारतीय किसान यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष मुकेश यादव सहित दर्जनों किसानों ने प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर स्थानीय स्टोर पर मनमानी एवं धांधली की शिकायत की थी। सोमवार को गंगनपुर स्थित भंडार गृह पर पहुंचे जांच अधिकारी अधिशासी अभियंता स्टोर अलीगढ़ एसके अग्रवाल ने पीड़ित किसानों एवं अन्य उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनीं।
अधिकांश किसानों का आरोप था कि संयोजन राशि जमा करने के महीनों बाद भी उन्हें सामान नहीं मिल पा रहा। ऐसे में आगामी रबी की फसल का काम बाधित हो रहा है। अधिकारी ने भंडार का निरीक्षण करते हुए किसानों को शीघ्र ही सामान दिलवाने की बात कहते हुए दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई का भी आश्वासन दिया। किसान यूनियन जिलाध्यक्ष मुकेश यादव के अलावा किसान रघुवीर सिंह, राजू नयाबांस, जगवीर सिंह, भोजराज रहे।