{"_id":"59f376344f1c1b6e548b94f9","slug":"121509127732-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 नवंबर को फिरोजाबाद करेगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 नवंबर को फिरोजाबाद करेगा मतदान
Updated Fri, 27 Oct 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एसके अग्रवाल ने शुक्रवार की शाम जारी कर दी। फिरोजाबाद नगर निगम सहित तीन पालिका एवं तीन पंचायतों में 29 नवंबर को मतदान होगा। नामांकन पत्र चार से दस नवंबर तक संबंधित तहसील मुख्यालय पर जमा होंगे। जांच 11 नवंबर को, नाम वापसी 13 एवं प्रतीक चिन्ह का आवंटन 14 नवंबर को किया जाएगा। मतगणना एक दिसंबर को होगी।
नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ सरकारी मशीनरी हरकत में आ गई। आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी हो जाने के कारण सभी निकायों में होर्डिंग्स को हटाने का काम शुरू हो गया। प्रशासन ने नगर निकाय चुनाव के लिए आरओ एवं एआरओ को नामांकन प्रणाली का प्रशिक्षण प्रदान किया। फिरोजाबाद नगर निगम के आरओ एडीएम न्यायिक ज्ञानेंद्र सिंह को बनाया है।
तीन एआरओ रहेंगे। जबकि प्रत्येक पांच वार्ड पर एक आरओ एवं एआरओ की तैनाती की है। नामांकन पत्र संबंधित निकाय की तहसील प्रांगण में दाखिल किए जाएंगे। जिले में तीसरे चरण में चुनाव होने के कारण नामांकन पत्र चार से दस नवंबर तक सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 11 नवंबर को 11 बजे से कार्य की समाप्ति तक होगी।
विज्ञापन
नाम वापसी 13 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से तीन बजे तक तथा प्रतीक चिन्ह का आवंटन 14 नवंबर को 11 बजे से शाम को 5.30 बजे तक होेगा। मतदान 29 नवंबर को सुबह साढ़े सात बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना एक दिसंबर को सुबह आठ बजे से कार्य की समाप्ति तक होगी। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा ने प्रशासनिक मशीनरी को निकाय चुनाव में जुटने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आचार संहिता का कड़ाई से पालन किया जाएगा।