{"_id":"59f20a6f4f1c1b59678b7dc0","slug":"121509034607-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह घरों से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह घरों से लाखों की चोरी
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज/सिढ़पुरा। सिढ़पुरा के क्षेत्र के ग्राम ढूंढरा में बुधवार की रात्रि छह घरों में धावा बोल दिया। चोर मकानों से नकदी आभूषण आदि चोरी हो गए। चोरी की जानकारी ग्रामीणों को सुबह हुई। सूचना पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया।
गांव निवासी गिरजा शंकर पालीवाल पुत्र बाल किशन के घर पर परिवारीजनों को सोते में ही नशीला पदार्थ सुंघा दिया, इससे वह गहरी नींद में सोते रहे। चोरों ने उनके घर से 3800 रुपये की नकदी और आभूषण आदि चोरी कर लिए। इसके अतिरिक्त गांव निवासी मुबारिक हुसैन, ताहिर, सिराज अहमद, सुदेश, सालिक राम, अशोक, राम दास राठौर के घरों पर भी चोरों ने नकदी व आभूषण व कीमती कपड़े आदि चोरी कर ले गए।
सुबह जब ग्रामीण जगे तो चोरी की वारदातों की जानकारी हुईं। कई घरों में चोरी की घटना से ग्रामीणों में रोष था। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का मुआयना किया। गिरजाशंकर ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी। जबकि अन्य लोगों की तहरीर अभी तक पुलिस को नहीं मिली थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरु की हैं। वहीं ग्रामीणों ने क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है।