फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   निकाय चुनाव: भाजपा, सपा, कांग्रेस में हलचल तेज

निकाय चुनाव: भाजपा, सपा, कांग्रेस में हलचल तेज

Mon, 23 Oct 2017 10:56 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव: भाजपा, सपा, कांग्रेस में हलचल तेज
आवेदन सौंपते दावेदार
एटा। नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है। सभी पार्टियों में दावेदारों की लंबी कतार लगी है। आलम यह है कि भाजपा में दावेदारों की तादाद सबसे ज्यादा है। वहीं समाजवादी पार्टी में अच्छी तादाद में आवेदन आए हैं। कांग्रेस ने पर्यवेक्षक दल का गठन कर प्रत्याशियोें के चयन को 30 अक्तूबर आख्या मांगी है। वहीं बसपा में आज दावेदारी करने की अंतिम तिथि है।
विज्ञापन

भाजपा: आवेदन जमा करने उमडे़ दावेदार
एटा। निकाय चुनाव को लेकर सोमवार को भाजपा के जिला निकाय चुनाव प्रभारी राहुल राठौर को दावेदरों ने आवेदन जमा किए। एटा नगर पालिका के लिए कंचन अड़ंगा, अंजली गुप्ता भामाशाह, कल्पना राठौर, पुष्पा गुप्ता, मीरा माहेश्वरी, सुधा गुप्ता पत्नी पंकज गुप्ता ने आवेदन किया। अलीगंज में ब्रजेश गुप्ता राजू, अभिषेक शर्मा गोपाल, प्रदीप गुप्ता पूर्व चेयरमैन, संदीप गुप्ता, जलेसर मेें सुधीर जाटव, अजय वाल्मीकि, मनोज वार्ष्णेय, सतेंद्र सिंह जादौन, विकास मित्तल, केजी वार्ष्णेय, निधौलीकलां में राम किशन वर्मा, देवलाल लोधी, महाराज सिंह वर्मा, देवेंद्र लोधी, मनोहर लोधी, सुनहरी लाल, वेदप्रकाश लोधी, मनोहर नेताजी, अवागढ़ में धर्मेंद्र पाल सिंह राजू, सुभाष चंद्र गुप्ता, चोखेलाल, सुधीर कुमार सिंह, अतुल वार्ष्णेय, जैथरा अजय गुप्ता, सचिन प्रताप सिंह, महेश पाल, जुगेंद्र राठौर, रेखा गुप्ता, बिजेंद्र चौहान, उमा योगेंद्र चौहान, वीरेश कुमार शाक्य, राजेश कुमार, राजा का रामपुर में अंबरीश सिंह राठौर, इंजी. हिमांशु, महावीर सिंह राठौर, दिलीप सिंह राठौर, राकेश सिंह राठौर, अर्जुन सिंह, ब्रह्मा देवी शाक्य, मनोज कुमार ने आवेदन किया। वार्ड सभासदों के 150 आवेदन आए। साथ ही मारहरा और सकीट को लेकर कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ। प्रेेमपाल धनगर ने बताया कि मंगलवार को आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि है।
विज्ञापन


सपा में भी आवेदकों की भरमार
एटा। सपा कार्यालय पर सोमवार को आवेदकों ने निकाय चुनाव प्रभारी सुभाष लोधी को आवेदन जमा किए। नगर पालिका एटा से नूरी बेगम , नीलेश यादव, मजीदन,, अलीगंज से बबलू अंसारी, तबस्सुम अली, मारहरा से वहीद महमूद जुबैरी, राशिद कुरैशी, जलेसर से हनीफ उस्मानी, शोरिस अली आशू, लायक सिंह यादव, अवागढ़ से राजेंद्र सिंह राजन, आशीष झा, गौरव ठाकुर, पवन कुमार ठाकुर, निधौलीकलां प्रेमपाल सिंह वर्मा, सोमेश बाबू, वीरेंद्र सिंह, राजा का रामपुर से हाशिम, जैथरा से विनोद कुमार, भूपेंद्र सिंह यादव, शिवपाल सिंह, सरोज गांधी, सकीट से गौतम सिंह ने आवेदन किया। जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन, राजू यादव, श्रवण कश्यप, लटधारी प्रधान, भूपेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस में पर्यवेक्षक नियुक्त
एटा। निकाय चुनाव में प्रत्याशी चयन को नौ सदस्यीय पर्यवेक्षक दल नियुक्त किया गया है। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष आशिक हुसैन भोले ने बताया कि पर्यवेक्षक दल में डा. शीलेंद्र गौड, राकेश यादव, अरुणेश गुप्ता, राकेश कश्यप, रामकुमार सक्सेना, गजेंद्र चौहान, शमीउद्दीन, जसवीर सिंह यादव, गीता गुप्ता नामित किया है। साथ ही चुनाव समिति को फैसला लेना है। इसके लिए 24 अक्तूबर को बैठक आयोजित की जाएगी।

बसपा में आज अंतिम तिथि
बसपा में निकाय चुनाव को लेकर दावेदारों की लंबी लाइन है। जिलाध्यक्ष बलवीर भास्कर ने बताया कि मंगलवार को आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि है। इसके बाद प्रत्याशी फाइनल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed