{"_id":"59ee16e84f1c1bc8678b73d1","slug":"121508775656-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी समितियों के 72 सचिवों का इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी समितियों के 72 सचिवों का इस्तीफा
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। जिले की प्रारंभिक कृषि ऋण सहकारी समितियों के 72 सचिवों ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक को अपना इस्तीफा सौंपा। वह नियमित वेतन हेतु वित्तीय सहायता, सालों से बकाया वेतन की बहाली, कैडर सचिवों के खाली पदों पर समिति कर्मचारियों की वरिष्ठता के आधार पर नियुक्ति और धान, गेहूं खरीद पर कमीशन की मांग कर रहे हैं।
सोमवार को विकास भवन पर उप्र सहकारी समिति कर्मचारी संघ के बैनर तले समितियों के कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। प्रांतीय अध्यक्ष मोहनलाल गौड़ ने बताया कि यह मांगें 2003 से चली आ रही हैं, लेकिन शासन-प्रशासन की अनदेखी के कारण इनका निराकरण नहीं हो पा रहा है।
कर्मचारियों का उत्पीड़न हो रहा है। जब तक सरकार इन मांगों को नहीं मानेगी, समितियां कार्य बहिष्कार करेंगी। सचिव भी अपना इस्तीफा वापस नहीं लेंगे। इस्तीफा देने वालों में प्रेम सिंह, राजेश कुमार, अनिल गुप्ता, नंद किशोर, दीपचंद, सोबरन सिंह, किशन लाल, राकेश बिहारी, निहाल सिंह, मुकेश कुमार, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अनिल कुमार तोमर, हेम सिंह आदि प्रमुख हैं।