फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जब बहनों के छलके आंसू

जब बहनों के छलके आंसू

Sat, 21 Oct 2017 07:29 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 07:29 PM IST
विज्ञापन
जब बहनों के छलके  आंसू
भाई के टीका करती बहन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मथुरा। भाईदूज पर जेल में बंद भाइयों के माथे पर टीका लगाकर बहनों के आंखों से आंसू छलक पड़े। यह आंसू खुशी के थे और मौका था भाईदूज का। बहनों ने भाइयों के गले मिलकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। जिला कारागार पर सवेरे से शुरु हुआ यह क्रम सायं पांच बजे तक चला। पांच राउंड में करीब 1635 बहनों ने 1013 भाइयों के माथे पर टीका लगाया। यह बहनें अपने साथ 612 बच्चों को लेकर जेल में पहुंची।
विज्ञापन


शनिवार को जिला कारागार के बाहर मेला लगा दिखा। बहनें अपने भाइयों के माथे पर टीका करने के लिए बेताब दिखी। लाइनों में खड़ी बहनें अपनी बारी की इंतजार कर रही थी। जिला कारागार प्रशासन ने भी बहनों के लिए भाइयों से मिलाई के पर्याप्त इंतजाम किए थे। सवेरे आठ बजे 200 बहनों को कारागार में प्रवेश दिलाया गया। यह बहनें अपने भाइयों के माथे पर टीका करने के बाद लंबी उम्र की कामना करती दिखी। दूसरे राउंड में 270, तीसरे में 500, चौथे में 450 और पांचवें राउंड में 215 बहनों ने प्रवेश पाकर अपने भाइयों के माथे पर टीका किया। खास यह रहा है कि 1635 बहनों के साथ 612 छोटे बच्चे भी जेल में गए। शैलेंद्र कुमार मैत्रये का कहना है पांच राउंड में 1635 बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर टीका किया।
विज्ञापन


कारागार प्रशासन ने किए थे पर्याप्त इंतजाम

मथुरा। यमद्वितीया पर जेल प्रशासन भी इंतजाम किए थे। बड़े ही आसानी से पांच राउंड में बहनों को प्रवेश दिलवाकर भाइयों के माथे पर टीका लगवाने में जेल का हर कर्मचारी मुस्तैद दिखाई दिया। जेलर अरविंद पांडेय ने बताया कि शांतिपूर्वक बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर टीका लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed