{"_id":"599dce514f1c1bcb6f8b45b0","slug":"121503514193-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भू माफियाओं पर करें सख्त कार्रवाई-प्रभारी मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भू माफियाओं पर करें सख्त कार्रवाई-प्रभारी मंत्री
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
BJP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। विकास कार्यो की समीक्षा बैठक में बुधवार को प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी के तेवर तल्ख दिखाई दिए। स्कूल संचालक से रिश्वत लेने और पैसा वापस करने पर बीएसए और एबीएसए को फटकार लगाते हुए डीएम को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
गड्डा मुक्त सड़कों और ड्रेस वितरण की टीम बनाकर जांच कराने को कहा है। प्रभारी मंत्री ने बैठक में प्राइवेट भूमि पर कब्जा जमा चुके भू माफिया को चिंहित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में ड्रेस वितरण पर पूंछा तो बीएसए ने जानकारी दी, लेकिन जनप्रतिनिधियों की सहभागिता नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम को ड्रेस वितरण की जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
सड़कों के गड्ढा मुक्त अभियान की समीक्षा में शिकायतें मिलने पर डीएम से टीम गठित कर जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता खराब मिलने पर ठेकेदार पर रिपोर्ट दर्ज कराएं। नगर निगम क्षेत्र की हालत खराब मिलने पर जांच के आदेश दिए। एबीएसए तरुण कुमार पर स्कूल संचालक से रिश्वत लेने एवं बीएसए द्घारा वापस कराने के मामले में प्रभारी मंत्री ने दोनो अधिकारियों को फटकार लगाते हुए डीएम से गुरुवार शाम तक जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
प्रभारी मंत्री ने जलकल विभाग के अधिकारियों के बैठक से गायब होने पर नाराजगी जताते हुए कहा जेड़ा झाल परियोजना का काम हर हाल में मार्च 2018 तक पूर्ण होना चाहिए। बोले प्राइवेट भूमि कब्जाने वाले माफिया पर कार्रवाई करें। एसएसपी को अपराध रोकने के आदेश दिए हैं।