फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   तेल चोरी के मास्टर माइंड मनोज गोयल पर लगी एनएसए

तेल चोरी के मास्टर माइंड मनोज गोयल पर लगी एनएसए

Wed, 23 Aug 2017 03:48 PM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 03:48 PM IST
विज्ञापन
तेल चोरी के मास्टर माइंड मनोज गोयल पर लगी एनएसए
police demo pic - फोटो : demo
मथुरा। रिफाइनरी से जालंधर को जाने वाली पाइप लाइन में सेंधमारी करके 100 करोड़ की तेल चोरी के मास्टर माइंड मनोज गोयल पर पुलिस ने एनएसए लगा दी है। हाईवे थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया था। जेल जाकर मनोज को तामील भी करा दी गई है।
विज्ञापन


प्रदेश की सबसे बड़ी तेल चोरी का यह सनसनीखेज मामला बीती 16 फरवरी का है। हाईवे किनारे एटीवी के पीछे आरके पुरम में जालंधर को जाने वाली पाइप लाइन में वाल्व लगाकर पेट्रोल और डीजल की चोरी की जा रही थी। पुलिस ने मौके से पेट्रोल और डीजल के टैंकर भी पकड़े गए थे। मौके से तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा था। पूछताछ में पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ था। तेल चोरी के इस काले कारोबार के पीछे आगरा निवासी मनोज गोयल था।
विज्ञापन


पाइप लाइन से तेल चोरी कराकर उसे अपने पेट्रोल पंपों पर बेचता था। मथुरा समेत कई जिलों में चोरी का यह तेल बेचा गया। पुलिस ने इस पूरे मामले में 20 लोगों को मुल्जिम बनाया था। मनोज गोयल समेत पांच माफिया तो जेल में हैं जबकि बाकी अभी तक फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मनोज गोयल और दूसरे तेल माफियाओं पर कानूनी शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में मनोज गोयल पर एनएसए लगा दी गई है। हाईवे थाने में प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद तिवारी ने मुकदमा दर्ज करा दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जेल में मनोज गोयल को भी एनएसए तामील करा दी गई है। वहीं अब मनोज गोयल समेत तेरह माफियाओं पर गैंगेस्टर लगाने की भी तैयारी की जा रही है।


मनोज के पैरोकारों पर भी पुलिस की निगाह
सौ करोड़ की तेल चोरी में जेल में बंद मनोज गोयल के पैरोकारों पर भी पुलिस की निगाह है। जेल में उससे मिलने कौन जा रहा है यह भी समय-समय पर जानकारी ली जा रही है। बताया जाता है कि मथुरा के भी कई लोग मनोज से मुलाकात करने के लिए जेल में जा रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी मांगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed