{"_id":"599881f14f1c1bfd6d8b48a5","slug":"121503166961-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर हादसे में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर हादसे में महिला की मौत
Updated Sun, 20 Aug 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांट/टैंटीगांव (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 92 पर शनिवार सुबह नोएडा से आगरा की ओर जा रही अर्टिका कार का टायर फट गया। इससे अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई और बालिका समेत पांच लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर है।
यमुना एक्सप्रेसवे पर अर्टिका कार शनिवार सुबह नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी। थाना मांट क्षेत्र में माइल स्टोन 92 के समीप सुबह करीब 9 बजे अचानक टायर फटने से अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें चार महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। इनमें एक बालिका भी शामिल है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने घायलों को अस्पताल भेजा। जहां उपचार के दौरान महिला रसीदा बानू निवासी झारखंड की मौत हो गई, बाकी पांच घायलों का उपचार हो रहा है। इनमें घायल चालक शहीद आलम पुत्र आस मोहम्मद निवासी शहीद बाग थाना जामिया नगर दिल्ली की हालत गंभीर बताई गई है।