{"_id":"5989fcdd4f1c1ba6048b4682","slug":"121502215389-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने तलब की आंगनवाड़ी भवनों की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने तलब की आंगनवाड़ी भवनों की रिपोर्ट
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
बंद पड़ा फूलपुर गांव का आंगनबाड़ी केंद्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। हाथवंत के श्यावरी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के भवन निर्माण में ही बदलाव का मामला सामने आने के बाद सीडीओ अशोक कुमार ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने बीडीओ से प्रस्ताव की मुख्य प्रति को तलब किया है। साठ आंगनबाड़ी केंद्र भवनों की रिपोर्ट भी मंगाई है।
आंगनबाड़ी केंद्र भवन को लेकर विवाद को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण अंचल में मनरेगा योजना के ही माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्र भवन बनाने का फैसला लिया था। इसके लिए बाल विकास एवं परियोजना विभाग, जिला पंचायतराज अधिकारी के साथ मनरेगा योजना के माध्यम से धनराशि जारी की गई थी।
हाथवंत ब्लाक के श्यावरी गांव में प्रधान सरोज देवी की ओर से दान दी भूमि पर पहले आंगनबाड़ी केंद्र के भवन का निर्माण कराया जा रहा था। लेकिन उसे गांव से हटाकर दरिगपुर गांव में बनवाना शुरू करा दिया था। प्रधान ने न्यायालय में चुनौती दी। न्यायालय ने डीएम नेहा शर्मा को उचित कार्रवाई के आदेश दिए हैं। न्यायालय के आदेश के बाद सीडीओ अशोक कुमार ने श्यावरी तथा दरिगपुर में बनवाए जा रहे आंगनबाड़ी केंद्र भवन की रिपोर्ट प्रभारी बीडीओ हाथवंत विशंभर दयाल, कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार से तलब की है। सीडीओ ने जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भवन कहां बनाया जा रहा है? अभी तक प्रगति क्या है? इसकी रिपोर्ट संबंधित विभाग से मांगी है। इसमें ग्रामीण इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की ओर से बनाए जा रहे नौ आंगनबाड़ी केंद्र भवनों की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
कोट
श्यावरी एवं दरिगपुर के आंगनबाड़ी केंद्र भवन के संबंध में जांच कराई है। क्योंकि कार्यदायी संस्था क्षेत्र पंचायत है,कोई प्रधान अपने स्तर से नहीं बनवा सकता।मामले की गहनता से पड़ताल कराई है। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भवनों की रिपोर्ट भी तलब की गई है।
अशोक कुमार, सीडीओ फिरोजाबाद।