फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   समझौते से निपटेंगे दंपतियों के मनमुटाव

समझौते से निपटेंगे दंपतियों के मनमुटाव

Tue, 08 Aug 2017 12:00 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
समझौते से निपटेंगे दंपतियों के मनमुटाव
अदालत
मैनपुरी। दंपति के बीच मनमुटाव को अब समझौते के आधार पर निस्तारित किया जाएगा। शासन और कोर्ट ने विवादों को समझौते के आधार पर निस्तारित करने की पहल करने को कहा है। दीवानी न्यायालय स्थित मध्यस्थता एवं सुलह समझौता केंद्र और परिवार परामर्श केंद्र में इस तरह के 435 मामले लंबित हैं।
विज्ञापन


दंपति के बीच चल रहे विवादों के बाद पीड़ित महिला परिवार परामर्श केंद्र अथवा परिवार न्यायालय की शरण लेती हैं। इसमें शासन तथा कोर्ट ने समझौते के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं। कहा गया है समझौते के आधार पर निस्तारण होने से दंपति के बीच मनमुटाव समाप्त होता है।
विज्ञापन


दांपत्य जीवन सामंजस्य पूर्ण तरीके से गुजारने के लिए समझौता ही बेहतर उपाय है। परिवार परामर्श केंद्र में 175 तथा मध्यस्थता एवं सुलह समझौता केंद्र में 260 फाइलें लंबित हैं। दोनों केंद्रों में विवादों का समझौते के आधार पर निपटारा किया जाता है। सुनवाई के बाद समझौता होने पर लिखापढ़ी के बाद केंद्र से ही उनको विदा किया जाता है। दीवानी प्रक्रिया में परिवार न्यायालय में विचाराधीन मामलों को समझौते के लिए मध्यस्थता केंद्र में भेज कर समझौता कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शर्तों का पालन करना जरुरी

मध्यस्थता केंद्र की सदस्य विनीता भदौरिया का कहना है केंद्र में समझौते के बाद दंपति को हिदायत देकर विदा किया जाता है। उन्हें समझौते की शर्तोें का पालन करना पड़ता है।


परिवार परामर्श केंद्र की सदस्य आराधना गुप्ता का कहना है मामूली से विवाद पर महिलाएं केंद्र तक आ जाती हैं। अगर परिवार के सदस्य पहल करके समझौता कराएं तो धन और समय की बर्बादी रुक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed