फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बुराइयों से रक्षा एवं मानवता का बंधन है रक्षाबंधन: बीके सरोज

बुराइयों से रक्षा एवं मानवता का बंधन है रक्षाबंधन: बीके सरोज

Sun, 06 Aug 2017 12:07 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
बुराइयों से रक्षा एवं मानवता का बंधन है रक्षाबंधन: बीके सरोज
राखी की खरीदारी हो गई तेज - फोटो : अमर उजाला
कासगंज।
विज्ञापन

ब्रह्माकुमारीज संस्था के पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सब जोन इंचार्ज बीके सरोज ने आत्म स्मृति का तिलक लगाकर सद्गुणों का बंधन बांधकर रक्षाबंधन मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह पर्व मात्र बहन द्वारा भाई को राखी बांधने तक सीमित नहीं है। इसका संदेश है कि जिस प्रकार एक भाई की अपनी बहन के प्रति पवित्र दृष्टि वृत्ति होती है, उसी प्रकार उसकी दृष्टि संसार की सभी बहनों के प्रति हो, तभी समाज से विकृतियां दूर होंगी। इसके लिए सभी को आत्मिक भाव से देखें। देह का भान ही बुराइयों को मन में लाता है। इस बंधन को पक्का बांधना सच्ची राखी मनाना है। उन्होंने कोतवाली में उपस्थित पुलिस कर्मियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का आध्यात्मिक रहस्य बताया। उन्होंने कहा कि राखी शिव बाबा की ओर से आई है। प्रतिदान में उन्होंने अवगुण का दान लिया। कार्यक्रम में कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed