{"_id":"597cd31c4f1c1bfe1d8b460a","slug":"121501352732-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों का आंदोलन जारी, दो शिक्षामित्र बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों का आंदोलन जारी, दो शिक्षामित्र बेहोश
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
बेहोश हुई शिक्षामित्र
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा समायोजन रद्द करने के बाद से शिक्षामित्रों का आक्रोश थम नहीं रहा है। जिले के शिक्षामित्रों ने चौथे दिन भी कलक्ट्रेट स्थित तिकोनिया पार्क में विरोध-प्रदर्शन किया। बाद में एडीएम को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि शिक्षामित्रों के परिवारों को तबाह होने से बचाने के लिए उनको सहायक अध्यापक पद ही कार्य करने दिया जाए। तब तक समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए। इस दौरान दो महिला शिक्षामित्र बेहोश हो र्गइं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
शिक्षामित्रों ने प्रधानमंत्री से मांग की कि उप्र समायोजित शिक्षक शिक्षामित्रों के लिए संविधान में संशोधन करवाकर पुन: सहायक अध्यापक पद पर बहाली की जाए। साथ ही तब तक समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए। शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पद पर कार्य करने दिया जाए। शिक्षामित्र अनुराग मिश्रा ने कहा कि सरकार उन लोगाें को शिक्षक पद से हटाकर आतंकी बनाना चाह रही है। यदि उन्हें शिक्षक पद वापस नहीं मिला तो वह सड़कों पर लूट आदि करने के लिए भी बाध्य होंगे। इसके अलावा फोन पर प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शाही ने धरने को संबोधित किया। इस मौके पर हेम सिंह यादव, शुभम शक्ति भदौरिया, विनीत चौहान, सैय्यद कमरुद्दीन साबरी, सनद पांडेय, विवेक यादव, सुमन यादव, अशोक यादव, नरेंद्र पांडेय, विजय मिश्रा, अवधेश यादव, संध्या, ममता आदि मौजूद थे।
दो महिला शिक्षामित्रों की हालत बिगड़ी
कलक्ट्रेट स्थित तिकोनिया पार्क में धरना दे रही दो महिला शिक्षकों की गर्मी और धूप के चलते तबियत बिगड़ गई। सुल्तानगंज ब्लाक के गांव मोहनपुर में तैनात शिल्पी सक्सेना और कुरावली ब्लाक के ग्राम दुबइया में तैनात मिथलेश तबियत बिगड़ने पर बेहोश हो र्गइं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
आज घेरेंगे विधायक का आवास
शिक्षामित्र शुभम शक्ति भदौरिया ने बताया कि 30 जुलाई को शिक्षामित्र सुबह नौ बजे आगरा रोड स्थित जीआईसी के प्रांगण में एकत्र होंगे। इसके बाद भाजपा भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री के घर का घेराव करेंगे।