फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बीएसए-एबीएसए के विवाद की जांच को पहुंचे एडी बेसिक

बीएसए-एबीएसए के विवाद की जांच को पहुंचे एडी बेसिक

Mon, 19 Jun 2017 11:31 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
बीएसए-एबीएसए के विवाद की जांच को पहुंचे एडी बेसिक
बीएसए दफ्तर में जांच करने पहुंचे एडी बेसिक
मैनपुरी। बीएसए और एबीएसए के विवाद की जांच सोमवार को एडी बेसिक ने बीएसए कार्यालय पहुंच की। इस दौरान उन्होंने बीएसए और बाबुओं के लिखित बयान भी लिए।
विज्ञापन


साथ ही कहा कि वह एबीएसए भारती शाक्य से भी बात करेंगे। बीएसए ने अपना पक्ष रखते हुए एडी बेसिक को साक्ष्य के तौर पर कई अभिलेख भी सौंपे हैं।

उल्लेखीनीय है कि बरनाहल विकास खंड के एक स्कूल में कार्यरत शिक्षिका के संबंध में डीएम से की गई शिकायत के बाद बीएसए रामकरन यादव ने एबीएसए मैनपुरी भारती शाक्य को शिकायत की जांच सौंपी थी।

जांच के दौरान कई पत्र आडियो वायरल होने के बाद बीएसए तथा एबीएसए के बीच विवाद गहरा गया। शिक्षिका ने एबीएसए पर जांच के नाम पर रुपये मांगने का आरोप लगाया। शिक्षक संगठन भी एबीएसए के खिलाफ सामने आया और बीआरसी पर एबीएसए के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इसी बीच एबीएसए बीएसए के खिलाफ विवाद हो गया और एबीएसए ने बीएसए पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। एबीएसए मानसिक अवसाद के चलते सैफई अस्पताल में भर्ती हुईं।

सोमवार को एडी बेसिक गिरिजेश कुमार चौधरी बीएसए कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बीएसए के लिखित बयान लिए। इस दौरान बीएसए ने अपने पक्ष में कुछ साक्ष्य भी उन्हें दिए। इसके साथ ही बाबुओं से भी लिखित बयान लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडी बेसिक ने बताया कि वह एबीएसए और जांच अधिकारी सीओ के अलावा कुछ शिक्षकों से भी पूछताछ करेंगे। रिपोर्ट डायरेक्टर को देंगे। शासन स्तर पर जांच अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि इसमें जो दोषी हो उसको सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed