फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   12 candidates will contest agra north constituency by elections

आगरा उत्तर विधानसभा उपचुनाव में 12 प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला, 19 मई को मतदान

Fri, 03 May 2019 01:07 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 03 May 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
12 candidates will contest agra north constituency by elections
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा उत्तर विधानसभा के उपचुनाव में 12 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। इन सभी को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों का चुनाव चिह्न उनकी पार्टी का चिह्न ही रहेगा। रजिस्टर्ड राजनीतिक दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों को अलग-अलग चुनाव चिह्न दिए गए हैं। 
विज्ञापन


उत्तर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के तहत 19 मई को मतदान होना है। 22 से 29 अप्रैल तक नामांकन प्रक्रिया चली। इसमें 21 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल किए। 30 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान नौ पर्चे खारिज कर दिए गए। गुरुवार को नाम वापसी का आखिरी दिन था। पूर्वाह्न 11 से दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी का समय था। 
विज्ञापन


मगर, एक भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया। उपचुनाव के चुनावी मैदान में 12 प्रत्याशी बचे हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित चुनाव चिह्नों से ही चिह्न दिए गए। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को छोड़ शेष से तीन-तीन विकल्प लिए गए थे, इन्हीं में से एक चुनाव चिह्न उन्हें दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं प्रत्याशी

प्रत्याशी पार्टी चुनाव चिह्न
पुरुषोत्तम खंडेलवाल भाजपा कमल
रणवीर शर्मा कांग्रेस हाथ
सूरज शर्मा सपा साइकिल
दिलीप कुमार बघेल प्रसपा चाबी
राशिद अली चौधरी वंचित इंसाफ पार्टी गैस सिलेंडर
रोहित आदर्श समाज पार्टी छड़ी
लक्ष्मी स्वरूप मित्तल समान अधिकारी पार्टी पेट्रोल पंप
अनिल कुमार कुशवाह निर्दलीय टेलीफोन
इदरीश निर्दलीय   एयरकंडीशनर
धर्मेंद्र कुमार शर्मा  निर्दलीय  बल्लेबाज
मंजू शर्मा  निर्दलीय अलमारी
डा. रामबृज यादव निर्दलीय हेलमेट

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed