{"_id":"5c926c7fbdec22145544e700","slug":"11553099903-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1360 स्थानों पर हुआ होलिका दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1360 स्थानों पर हुआ होलिका दहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। होली के त्योहार पर जिले में 1360 स्थानों पर परंपरा के अनुसार पूजन के बाद होलिका दहन किया गया। भक्तों ने होलिका स्थल के चारों ओर परिक्रमा लगाकर भक्त प्रहलाद के जयकारे लगाए।
होलिका दहन के लिए सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गई। जिन क्षेत्रों में होली जलाई जाती है वहां आस पास के लोगों ने रंगोली चौक सजाया। लकड़ियों व उपलों का ढेर रखा गया। युवाओं की टोलियां बनाकर होली स्थल को ऊंचा करने की तैयारियां शुरू कर दी। चंदा कर बाजार से लकड़ियां खरीदीं और होलिका सजाई। भक्त पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही पहुंचने शुरू हो गए। घरों में बनाए गए होली के पकवानों से होलिका स्थल की पूजा अर्चना की गई। घरों से गुलरियां व उपले भी होलिका स्थल पर चढ़ा गए। पूजा अर्चना के होलिका स्थल के चारों ओर परिक्रमा लगाई और भक्त प्रहलाद के जयकारे लगाए। पूजा-अर्चना का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इस दौरा न पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा।
जौ की बालियों पर महंगाई की मार
होली पर भूनी जाने वाली जौ की बालियों पर महंगाई की मार रही। बारहद्वारी, गांधी मूर्ति क्षेत्रों में दर्जनों किसान व उनके बच्चे ढेर लगाए बैठे देखे गए। पांच बालियां पांच रुपये के हिसाब से बेची गईं, लेकिन जैसे-जैसे मांग बढ़ती गई इनके दाम भी बढ़ते गए।
विज्ञापन
घरों में दुग्धापूर्ति हुई प्रभावित
होली के त्योहार के चलते घरों में दूध की आपूर्ति प्रभावित हो गई है। दूधियों ने घरों के दूध में कटौती करना आरंभ कर दिया है। वे इस दूध को हलवाई की दुकान पर लगाने में प्राथमिकता दे रहे हैं। इस समय उन्हें हलवाई मनमानी कीमतें भी दे रहे हैं।