फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   गलत फीडिंग से फंसी 2300 किसानों की सम्मान निधि

गलत फीडिंग से फंसी 2300 किसानों की सम्मान निधि

Mon, 25 Feb 2019 09:01 PM IST
pawan pawan pawan pawan
Updated Mon, 25 Feb 2019 09:01 PM IST
विज्ञापन
गलत फीडिंग से फंसी 2300 किसानों की सम्मान  निधि
डेमाे - फोटो : डेमो
मथुरा। लघु सीमांत किसानों को मिलने वाली किसान सम्मान निधि की रकम गलत फीडिंग के चलते फंस गई है। जिले के 2300 किसानों की रकम रोक दी गई है।
विज्ञापन


अफसरों का कहना है कि आधार कार्ड व बैंक खातों में नाम में समानता न होने के चलते यह किया गया है। एक लाख किसानों के खाते में से अब तक 37 हजार किसानों के खातों में रकम पहुंच गई।
लघु व सीमांत किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत दो-दो हजार रुपये दिए जा रहे हैं। इसकी शुरूआत रविवार को गोरखपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। इस योजना के तहत मथुरा के 1.77 लाख किसानों की अब तक ऑनलाइन फीडिंग हो चुकी है। जनपद के एक लाख किसानों का डाटा लखनऊ स्थित पब्लिक फंड मैनेजमेंट सिस्टम ने ऑन लाइन जुटा लिया है। रविवार रात्रि व सोमवार सायं तक जिले के 37 हजार किसानों के खाते में रकम भेज दी गई। इसमें 2300 किसानों का डाटा आधार कार्ड व बैंक खातों में नाम में समानता न होने के चलते सिस्टम ने रोक दिया है।
विज्ञापन


उप कृषि निदेशक धुरेंद्र कुमार ने बताया कि पहले चरण में एक लाख किसानों के खाते में रकम भेजी जानी है। सिस्टम से बैंक खातों, आधार कार्ड आदि का मिलान कर फिल्टर होने के बाद रकम भेजी जा रही है। 2300 किसानों की डाटा फीडिंग में समानता न होने पर रोका गया है। उनका संशोधन कराया जाएगा। 1.77 लाख किसानों की ऑन लाइन फीडिंग हो चुकी है। शीघ्र ही एक लाख किसानों के खाते में रकम आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed