{"_id":"5c702463bdec227396045e8e","slug":"11550853219-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान और रिफाइनरी की सुरक्षा बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान और रिफाइनरी की सुरक्षा बढ़ी
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और रिफाइनरी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को जन्मस्थान के आसपास के सभी होटल और गेस्ट हाउस चेक किए गए। जन्मस्थान के यलो जोन में सारा दिन चेकिंग चली। वहीं, कश्मीरी छात्रों के बारे में भी जानकारी की गई। एसएसपी ने बताया कि खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के मुताबिक मथुरा में कोई कश्मीरी छात्र नहीं है।
पुलवामा हमले के बाद देश भर में आतंकियों का नेटवर्क खंगाला जा रहा है। एटीएस की टीम ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में छापा मारा। आतंकियों का बड़ा नेटवर्क भी सामने आया है। वहीं, खुफिया इनपुट के बाद मथुरा में भी चौकसी बढ़ा दी गई है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर तो कई प्वाइंट पर अतिरिक्त पुलिस बल लगा दी गई है। यलो जोन में सारा दिन सर्च की गई।
जन्मस्थान के आसपास वाले सभी होटल और गेस्ट हाउस भी चेक किए गए। इससे हड़कंप मचा रहा। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि कड़ी चौकसी बरती जा रही है। जो भी संवेदनशील स्थल हैं वहां पुलिस बल तैनात है। खुफिया एजेंसियां भी अपने स्तर से निगहबानी कर रही हैं।
विज्ञापन
शासन के आदेश के मुताबिक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी संयुक्त रूप से चेकिंग कर रहे हैं। रिफाइनरी की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलवाना अटैक के बाद मथुरा पुलिस ने सभी संस्थानों से कश्मीरी छात्रों के बारे में रिपोर्ट मांगी थी। लेकिन कहीं से भी इन छात्रों के पढ़ने की जानकारी नहीं मिली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मथुरा में कहीं कोई छात्र नहीं है।