{"_id":"5c5c5808bdec224bc62b5164","slug":"11549555720-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या नहीं हादसे में हुई थी वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या नहीं हादसे में हुई थी वृद्ध की मौत
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से माौत।
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बिछवां निवासी वृद्ध की हत्या नहीं बल्कि किसी वाहन की चपेट में आकर मौत हुई थी। बुधवार को कुरावली घिरोर मार्ग पर सिर कुचला हुआ शव मिला था। वहीं, परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उधर, पुलिस इसे सड़क हादसा मानते हुए जांच कर रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सड़क हादसा होने की ओर इशारा कर रही है।
थाना बिछवां क्षेत्र के गांव कुबेरपुर निवासी 65 वर्षीय किसान लाल बहादुर पर 27 जनवरी को भैंस चोरी का आरेाप लगाया गया था, इसके बाद से ही वह घर से चले गए थे। बुधवार की सुबह उनका शव कुरावली थाना क्षेत्र में घिरोर मार्ग पर मिला था। सिर पूरी तरह से कुचला हुआ था। परिजनों ने नामजद लोगों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया था।
उधर पुलिस घटना को सड़क हादसा मान रही थी। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो शरीर पर किसी वाहन के टायरों के निशान मिले, वहीं सिर में आई चोट भी किसी वाहन से कुचले जाने की कहानी बयां कर रही है। उधर पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर आगेे की कार्रवाई की जाएगी।