फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   राजीव गांधी नगर में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

राजीव गांधी नगर में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 19 Dec 2018 07:12 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Wed, 19 Dec 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
राजीव गांधी नगर में युवक ने फंदा लगाकर दी  जान
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला राजीव गांधी नगर निवासी युवक ने बुधवार की दोपहर घर में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार फसल को आवारा पशुओं ने नष्ट कर दिया था। उधर पुलिस खुदकुशी के सही कारणों की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजीव गांधी नगर निवासी 23 वर्षीय अजय कुमार ने बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे घर में बने एक कमरे में लगे पंखे से अंगोछे का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। कमरे में शव लटका देख परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन


कुछ ही देर में घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गइ। इस बीच सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को फंदे से उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों ने बताया कि मृतक की फसल को आवारा पशुओं ने नुकसान पहुंचाया था, यह बात अजय सहन नहीं कर पाया और खुदकुशी कर ली। वहीं, पुलिस अभी खुदकुशी के कारणों के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं कह रही है। इंस्पेक्टर कोतवाली जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed