{"_id":"5c167ba9bdec22573037c35d","slug":"11544977321-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सफेद रोशनी से जगमग होगा जीटी रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सफेद रोशनी से जगमग होगा जीटी रोड
विज्ञापन
सोलर लाइट
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। नगर के लोगों के लिए खुशखबरी है। शाम होने के बाद अब जीटी रोड पर अंधेरा नहीं रहेगा। जीटी रोड पर दोनों ओर एलईडी लाइट लगाने के लिए नगर पालिका की ओर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
दरअसल, नगर पालिका की सरकार बने एक वर्ष से अधिक का समय हो गया है। मगर नगर में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को लेकर कोई काम नहीं हुआ था। पिछले माह हुई नगर पालिका बोर्ड की सफल बैठक के बाद अब टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत जीटी रोड के 75 खंभों पर 150 एलईडी लाइट लगवाई जानी है। इसके लिए नगर पालिका कर्मचारियों ने एक सर्वे किया है। जिसके तहत एलईडी लाइट अरुणा नगर से लेकर जवाहर लाल नेहरू डिग्री कॉलेज तक लगेंगी।
शहर में अंदर लगेंगी जीटी रोड पर लगी पुरानी लाइट
जीटी रोड पर वर्तमान समय में भी कुछ लाइट लगी हुई है। मगर उनमें ज्यादातर खराब है। नगर पालिका का कहना है कि वर्तमान में खंभों पर लगी लाइट को ठीक कराकर शहर के अंदर की सड़कों पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
हमारी मंशा है कि शहर को सुंदर बनाया जाए। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले जीटी रोड को जगमग किए जाने की तैयारी है। इसके बाद पूरे शहर की रोशन किया जाएगा।
मीरा गांधी, पालिकाध्यक्ष